27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीयAIIMS में अब निशुल्क बनेगा मरीजों का पर्चा, 300 रुपये तक फ्री...

AIIMS में अब निशुल्क बनेगा मरीजों का पर्चा, 300 रुपये तक फ्री इलाज

Published on

नई दिल्ली,

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज करवाने वाले लोगों के लिए एक काम की खबर है. AIIMS में नवंबर के महीने से OPD का पर्चा बनवाने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा. वहीं, अब AIIMS में किसी भी व्यक्ति का 300 रुपये तक का इलाज फ्री में होगा. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा लिए गए इस फैसले से हजारों मरीजों को फायदा मिलेगा. बता दें, इससे पहले OPD में पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को 10 रुपये शुल्क देना होता था.

AIIMS का ये नियम 1 नवंबर से लागू हो जाएगा. बता दें, दिल्ली AIIMS को नया डायरेक्टर मिलने के साथ ही यहां कई बदलाव देखे जा रहा हैं. AIIMS के कैंसर डिपार्टमेंट ने मरीजों के लिए OPD रजिस्ट्रेशन की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है. नए टाइमिंग के मुताबिक, अब कैंसर विभाग के मरीजों का पर्चा सुबह आठ बजे से दोपहर 1 बजे तक बनेगा. मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए AIIMS लगातार काम कर रहा है. पर्चा बनवाने के टाइम में बदलाव के साथ ही मरीजों को कैंसर विभाग में शाम 5 बजे तक देखा भी जाएगा. मरीजों को देखने के लिए अलग-अलग डिपार्टमेंट का एक रेजिडेंट डॉक्टर रोटेशन के आधार पर क्लीनिक में मौजूद रहेगा.

इसके अलावा, AIIMS ने एक सर्कुलर के जरिए जानकारी दी कि संज्ञान में आया है कि अस्पताल के स्टाफ के कहने पर एक सिक्योरिटी गार्ड को चाय ले जाते देखा गया. इस तरह की घटनाओं से न सिर्फ सुरक्षा के साथ समझौता होता है बल्कि इससे सुरक्षा सेवाओं की छवि पर भी नकारात्मक असर पड़ता है.बता दें, हाल ही में डॉ. एम. श्रीनिवास को ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (AIIMS) का नया निदेशक बन गया है. एम्स में आते ही उनकी ये कार्यशैली का असर भी दिखने लगा है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...