23.2 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने NATO बॉर्डर के पास दागीं परमाणु मिसाइलें, क्या सच होने...

रूस ने NATO बॉर्डर के पास दागीं परमाणु मिसाइलें, क्या सच होने वाली हैं पुतिन की धमकियां?

Published on

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आए दिन पश्चिमी देशों की धड़कनें बढ़ा रहे हैं। हाल ही में पुतिन की सेनाओं ने नाटो के बॉर्डर पर परमाणु मिसाइल हमलों और कैमिकल अटैक की अभ्यास किया। सात महीने से अधिक समय से चल रहे यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और पश्चिमी देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है। इस बीच मॉस्को ने पुष्टि की है कि उसके सैनिकों ने बुधवार को कलिनिनग्राद के पश्चिमी एन्क्लेव में नकली परमाणु मिसाइल हमले किए। यह अभ्यास ऐसे समय पर किया गया है जब पिछले हफ्ते पुतिन यूक्रेन के चार इलाकों को औपचारिक रूप से रूस में शामिल कर चुके हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर जारी एक बयान के अनुसार बुधवार को पोलैंड और लिथुआनिया से लगे एन्क्लेव में रूस ने परमाणु-सक्षम इस्कंदर मोबाइल बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम के नकली ‘इलेक्ट्रॉनिक लॉन्च’ का अभ्यास किया।

कमांड पोस्ट को तबाह करने का प्रयास
फरवरी में जंग की शुरुआत से पुतिन कई बार परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे चुके हैं। उन्होंने यूक्रेन को हथियार मुहैया कराने पर नाटो को परमाणु हमले की धमकी दी थी। हाल ही में उन्होंने यूक्रेन के कब्जे वाले इलाकों की रक्षा के लिए ‘किसी भी माध्यम के इस्तेमाल’ की चेतावनी दी थी। बयान में कहा गया है कि उन्होंने नकली मिसाइल सिस्टम, एयरफील्ड्स, संरक्षित इन्फ्रास्ट्रक्चर, सैन्य उपकरणों और कमांड पोस्ट पर कई हमले करने का भी अभ्यास किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सैन्य कर्मियों ने एक ‘संभावित जवाबी हमले’ से बचने के लिए अपनी स्थिति बदलने के लिए एक युद्धाभ्यास किया। 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला करने के कुछ ही समय बाद पुतिन ने अपने परमाणु बलों पर अलर्ट पर रहने का आदेश जारी कर दिया था।

रूस के पास है महाविनाशक सरमत मिसाइल
ऑब्जर्वर्स का कहना है कि हाल के दिनों में रूस के सरकारी टीवी चैनल ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को जनता के लिए अधिक आकर्षक बनाने का प्रयास किया है। पुतिन विनाशकारी सरमत मिसाइल सहित अपने छह सुपरहथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरमत या Satan-2 मिसाइल 17 हजार किमी तक यात्रा कर सकती है और 15 वॉरहेड ले जा सकती है। इसमें फ्रांस के आकार के क्षेत्र को नष्ट करने की क्षमता है।

पुतिन को उन्हीं की भाषा में नाटो का जवाब
तनाव अपने चरम पर इसलिए है क्योंकि नाटो पुतिन की धमकियों का उन्हीं की भाषा में जवाब दे रहा है। कुछ दिनों पहले नाटो चीफ ने कहा था कि पुतिन के हालिया कदम ने दुनिया को परमाणु तबाही के एक कदम और करीब ला दिया है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन को अपने समर्थन को लेकर दृढ़ हैं क्योंकि वह रूसी हमले से अपना बचाव कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी कहा था कि यूक्रेन को अपनी रक्षा के लिए जिन उपकरणों की आवश्यकता होगा, हम वे मुहैया कराना जारी रखेंगे।

जल्द नाटो में शामिल हो सकता है यूक्रेन
नाटो के नौ यूरोपीय सदस्य देशों ने रविवार को संयुक्त बयान जारी कर यूक्रेन को सदस्यता देने का समर्थन किया। उन्होंने सभी 30 सदस्य देशों से बढ़-चढ़कर यूक्रेन की सैन्य मदद करने की भी अपील की। नाटो की सदस्यता के लिए सभी 30 देशों की मंजूरी मिलनी आवश्यक है और यूक्रेन को जल्द ही संगठन की सदस्यता मिलने की संभावना नहीं है। मध्य और पूर्वी यूरोप के नौ देशों को डर है कि यूक्रेन के बाद रूस उन्हें अपना निशाना बना सकता है।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...