18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेल24 साल के इस प्लेयर ने घरेलू क्रिकेट में मचाई तबाही, टेस्ट...

24 साल के इस प्लेयर ने घरेलू क्रिकेट में मचाई तबाही, टेस्ट टीम में दे रहा दस्तक!

Published on

नई दिल्ली,

ईरानी ट्रॉफी में सौराष्ट्र और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच एकतरफा मुकाबला देखने को मिल रहा है. पहली पारी में सिर्फ 98 के स्कोर पर आउट हुई सौराष्ट्र के सामने रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहाड़-सा स्कोर बनाया है. इस पारी में टीम के हीरो 24 साल के सरफराज खान रहे, जो लगातार घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी पहली पारी में 374 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. टीम की ओर से सरफराज खान ने 138 रनों की पारी खेली. इसमें उन्होंने 178 बॉल में 20 चौके लगाए और 2 छक्के जमाए. सरफराज की पारी के दमपर ही रेस्ट ऑफ इंडिया ने करीब पौने चार सौ रनों का स्कोर बनाया.

सरफराज खान के अलावा इस मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से कप्तान हनुमा विहारी ने 82, सौरभ कुमार ने 55 रनों की पारी खेली. अगर सरफराज खान की बात करें तो वह इस साल लगातार घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी को मज़बूत कर रहे हैं.

घरेलू क्रिकेट में छा गए सरफराज
सरफराज के घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड की बात करें तो वह अभी तक 28 मैच में करीब 80 की औसत से 2790 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 8 अर्धशतक जमाए हैं. इस सीजन में वह रणजी ट्रॉफी में 982 रन बना चुके हैं, जबकि दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने 161 रन बनाए थे. इसके अलावा न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ भी बेहतर प्रदर्शन किया था.

अगर बड़े मुकाबलों में सरफराज खान के प्रदर्शन को देखें तो वह रणजी ट्रॉफी फाइनल में 134, दिलीप ट्रॉफी फाइनल में 127 और ईरानी ट्रॉफी में 138 रनों की पारी खेल चुके हैं. ऐसे में 24 साल की उम्र में प्रेशर गेम में इस तरह बड़े स्कोर बनाना उनके परिपक्व होने के लक्षण दिखाता है.

टेस्ट टीम के लिए ठोक रहे हैं दावा
सरफराज खान का लगातार बेहतर प्रदर्शन उनकी टीम इंडिया की दावेदारी को मजबूत करता है. भारतीय टेस्ट टीम अभी मिडिल ऑर्डर में बदलाव से गुजर रही है, जहां चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का रिप्लेसमेंट ढूंढा जा रहा है. ऐसे में सरफराज खान इस रोल के लिए फिट बैठते दिखते हैं.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...