22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यक्यों दशहरा रैली है खास, जिसने उद्धव ठाकरे और शिंदे में बढ़ाई...

क्यों दशहरा रैली है खास, जिसने उद्धव ठाकरे और शिंदे में बढ़ाई खटास

Published on

मुंबई

शिवसेना के दो गुट होने के बाद से ही ठाकरे और शिंदे गुट में वर्चस्व की जंग जारी है। दोनों ही गुट खुद को असली शिवसेना बता रहे हैं। इस बीच तारीख आ गई है उस बड़े आयोजन की, जिससे शिवसेना की ब्रांड इमेज जुड़ी हुई है। इस आयोजन का नाम है दशहरा रैली। इस बार की दशहरा रैली पर दोनों गुट अपने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं। जबकि इस रैली का इतिहास बताता है कि इसने ही शिवसेना को शक्तिशाली बनाया। 60 साल पुराने इस आयोजन की परंपरा बाला साहेब ठाकरे ने डाली थी। अब यही इतिहास, ठाकरे और शिंदे के बीच खटास की वजह बन चुका है।

भावुक और सांस्कृतिक जुड़ाव
दशहरा रैली का शिवसेना के साथ बेहद भावुक और सांस्कृतिक जुड़ाव है। 19 जून, 1966 को तब के शिवसेना सुप्रीमो के रानाडे रोड स्थित निवास पर सबसे पहले इस आयोजन का विचार आया। इसके बाद उसी साल अक्टूबर में दशहरा पर पहली बार इसका आयोजन हुआ, जो शिवसेना की परंपरा में तब्दील हो गया। बाल ठाकरे के पिता, प्रबोधनकर केशव सीताराम ठाकरे एक समाज सुधारक और एक्टिविस्ट थे। उन्होंने नवरात्रि पर आयोजन की शुरुआत की, जिसका समापन दशहरे के साथ होता था।

आदित्य को दशहरा रैली पर किया गया था लांच
शिवाजी पार्क पर हर साल होने वाली इस दशहरा रैली में पूरे महाराष्ट्र से शिवसेना समर्थक जुटते थे और बालासाहेब ठाकरे उन्हें खास संदेश देते थे। इस संदेश का सभी शिवसैनिक पूरे साल भर पालन करते थे। वहीं शिवसेना इस रैली को अपनी सभी अहम घोषणाओं के लिए लांचिंग पैड के रूप में इस्तेमाल करती रही है। साल 2010 में दशहरा रैली के मौके पर ही आदित्य ठाकरे को राजनीति में उतारने का ऐलान हुआ था। उद्धव ठाकरे के बड़े बेटे को तब युवा सेना के प्रमुख के तौर पर लांच किया गया था।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this