14.6 C
London
Wednesday, April 8, 2026
HomeUncategorizedसोना फिर पहुंचा 51 हजार के पार, चांदी के भाव में भी...

सोना फिर पहुंचा 51 हजार के पार, चांदी के भाव में भी भारी उछाल

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार की सुबह सोना-चांदी के भाव में तेजी देखी गई. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज (मंगलवार), 4 अक्टूबर की सुबह सोने और चांदी दोनों के ही दाम बढ़ गए हैं. लेटेस्ट रेट्स पर नजर डालें तो 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना बढ़त के साथ 51 हजार के पार पहुंच गया है, जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी का भाव बढ़कर 61 हजार रुपये के ऊपर है.

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, मंगलवार सुबह के वक्त 995 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 50964 रुपये में बिक रहा है. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 46871 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम बढ़कर 38377 रुपये पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 29934 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 61144 रुपये की हो गई है.

सोने-चांदी के दाम में क्या हुआ बदलाव?
सोने-चांदी के दाम में सुबह और शाम दोनों समय बदलाव देखने को मिलता है. सुबह के ताजा अपडेट के मुताबिक, 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 782 रुपये महंगा हो गया है, 995 प्योरिटी वाले सोने के दाम आज 779 रुपये बढ़ गए हैं. 916 प्योरिटी वाला सोना 716 रुपये, 750 प्योरिटी वाला सोना 587 रुपये और 585 प्योरिटी वाला सोना 458 रुपये महंगा हुआ है. उधर, एक किलो चांदी की कीमत की बात करें तो यह आज 3,827 रुपये महंगी हो गई है.

24, 22, 21, 18 और 14 कैरेट में क्या होता है फर्क?
24 कैरट वाले गोल्ड को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं. इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है. इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड कहा जाता है. 22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. अन्य 8.33 प्रतिशत में दूसरे धातु होते हैं. वहीं, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. 18 कैरेट में 75 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है और 14 कैरेट गोल्ड में 58.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है.

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं.

Latest articles

भोपाल में शराब दुकान को लेकर हिंसक झड़प और विरोध प्रदर्शन: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, कई घायल

भोपाल। राजधानी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग और नई दुकान खोलने को लेकर...

बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में प्रशासन का बुलडोजर: प्रेमपुरा में 9 दुकानें और 2 मकान जमींदोज

भोपाल। राजधानी भोपाल के बड़े तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन ने...

निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी और किताब-ड्रेस की फिक्सिंग से अभिभावक परेशान

भोपाल। राजधानी के निजी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही...

लाल परेड मैदान में एनएसजी मॉक ड्रिल के दौरान एसएएफ कमांडो का निधन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड मैदान में चल रहे नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...