7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलबादल और बहती हवाओं के बीच उमरान को मौका, शुभमन गिल का...

बादल और बहती हवाओं के बीच उमरान को मौका, शुभमन गिल का होगा डेब्यू?

Published on

माउंट मॉनगनुई

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज अब दो मैचों की रह गई है। पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरे मुकाबले की जगह जरूर बदली है, लेकिन हालात पहले की ही तरह हैं। मतलब दूसरे मुकाबले के भी बारिश में धुलने के पूरे आसार हैं क्योंकि मौसम पूर्वानुमान में रविवार को बारिश की आशंका जताई गई है। अगर मौसम पूर्वानुमान गलत निकलता है और मैच खेला जाता है तो यहां काफी चौके-छक्के देखने को मिल सकते हैं। इस मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर 199 रन है।

मौसम के मुताबिक प्लेइंग XI
दिनभर बादल छाए रहने की संभावना को देखते हुए भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन सोच समझकर बनानी होगी। भारत को दो स्पिनर्स की बजाय एक अतिरिक्त पेसर के साथ उतरना चुनना चाहिए। ऐसे में उमरान मलिक को भी आज अंतिम एकादश में जगह दी जा सकती है। हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज भी स्क्वॉड का हिस्सा है। कप्तान हार्दिक पंड्या के पास विकल्पों की भरमार है। 12 वनडे और 11 टेस्ट खेल चुके शुभमन गिल का आज टी-20 डेब्यू हो सकता है। केकेआर के बाद अब चैंपियन गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले गिल अपने पहली इंटरनेशनल मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।

रन उगलने वाली पिच
दो साल बाद इस मैदान पर कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। पहली पारी में इस मैदान पर औसत स्कोर 199 रहा है। हालांकि स्पिनर्स यहां ज्यादा प्रभावी रहे हैं। आज का मैच भी बारिश से प्रभावित हो सकता है। एक कैलेंडर ईयर में इस साल सबसे ज्यादा 60 छक्के लगा चुके सूर्यकुमार यादव से आज भी वैसे ही विध्वंसक पारी की उम्मीद होगी। ऋषभ पंत के बल्ले से 30 रन और निकलेगा तो वह टी-20 इंटरनेशनल में अपने एक हजार पूरे कर लेंगे।

उमरान मलिक के लिए परफेक्ट चांस
आज युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह दोनों के खेलने की उम्मीद है। भुवनेश्वर को भी मौका मिल सकता है जो कि अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि (एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 40 विकेट चटकाने से महज चार विकेट दूर) के करीब खड़े हैं। स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। चहल भी इस मौके को भुनाने की पूरी कोशिश करेंगे। जब युजवेंद्र चहल को काफी समय बाद पहला मैच मिलेगा तो दोनों के बीच मुकाबला देखने लायक होगा।

भारत की संभावित प्लेइंग XI: ईशान किशन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्यूसन।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...