12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यरेवन्ना सेक्स स्कैंडल: अश्लील वीडियो लीक करने के 2 आरोपियों को SIT...

रेवन्ना सेक्स स्कैंडल: अश्लील वीडियो लीक करने के 2 आरोपियों को SIT ने किया गिरफ्तार

Published on

बंगलुरु,

कर्नाटक के चर्चित रेवन्ना सेक्स स्कैंडल की जांच कर रही एसआईटी वीडियो लीक करके सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी जेडीएस के सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी की जिला ईकाई से जुड़े हुए हैं.

दोनों आरोपियों की पहचान चेतन और लिकिथ गौड़ा के रूप में हुई है. दोनों पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के संसदीय क्षेत्र हासन के येलागुंडा और श्रवणबेलगोला के रहने वाले हैं. यहीं से प्रज्वल जेडीएस-बीजेपी गठबंधन से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हो चुका है.

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना और पोते प्रज्वल रेवन्ना का सेक्स स्कैंडल उजागर होने के बाद जेडीएस के पोल एजेंट पूर्णचंद्र तेजस्वी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसी एफआईआर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इससे पहले इस मामले में एसआईटी ने लोगों को स्कैंडल से जुड़े वीडियो को डिलीट करने का निर्देश भी दिया था. पुलिस ने कहा था कि जिन लोगों के मोबाइल या डिवाइस में सेक्सुअल क्राइम को दिखाते प्रज्वल रेवन्ना के वीडियो/फोटो/ऑडियो हैं वो अपने फोन से तुरंत डिलीट कर दें.

ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी. रेवन्ना सेक्स स्कैंडल से जुड़े वीडियो ऑनलाइन बहुत ज्यादा सर्च किए गए हैं. आलम ये है कि लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबरों के बजाए लोग रेवन्ना के सेक्स वीडियो ज्यादा सर्च कर रहे हैं.

गूगल ट्रेंड्स और एक्स के डेटा के मुताबिक, लोग लोकसभा चुनाव के बजाए रेवन्ना के कथित सेक्स स्कैंडल से जुड़े वीडियो को ज्यादा सर्च कर रहे हैं. इन वीडियोज में रेवन्ना को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा सकता है. इसे जुड़े कीवर्ड खूब सर्च किए जा रहे हैं.

इस सेक्स स्कैंडल के खुलासे के अगले ही दिन प्रज्वल रेवन्ना विदेश भाग गए थे. उनके खिलाफ एसआईटी ने लुकआउट नोटिस जारी किया है, जबकि इंटरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया है. उन्हें हाजिर होने के लिए पुलिस ने नोटिस भी दिया है, लेकिन अभी तक लापता हैं.

एसआईटी की नोटिस पर प्रज्वल रेवन्ना ने अपने वकील के द्वारा एक खत भेजकर सूचित किया था कि वो 7 मई तक हाजिर हो जाएंगे. लेकिन डेड लाइन खत्म होने के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं है, न ही विदेश से उनकी वापसी के कोई संकेत मिले हैं.

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दावा किया कि वो अपने भतीजे प्रज्वल के संपर्क में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अपराध करने वाला चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए. उधर एचडी रेवन्ना को 14 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

इससे पहले वो विशेष जांच दल (एसआईटी) की हिरासत में थे. इससे पहले उनकी जमानत याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी थी. एसआईटी ने एक पीड़ित महिला के अपहरण के केस में उनको शनिवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद 8 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था.

29 अप्रैल को एक महिला के अपहरण के आरोप में एचडी रेवन्ना और उनके विश्वासपात्र सतीश बबन्ना पर केस दर्ज किया गया था. पीड़ित महिला के बेटे ने आरोप लगाया था कि रेवन्ना के बेटे और जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने उसकी मां का यौन शोषण किया था.

इसके बाद उन्होंने अपने एक खास व्यक्ति के जरिए उसकी मां का अपहरण कर लिया. पीड़िता के बेटे राजू एचडी ने कर्नाटक के केआर नगर पुलिस स्टेशन में अपनी लिखित तहरीर दी है. इसमें उसने कहा है कि वो और उसकी मां छह साल से एचडी रेवन्ना के घर और फार्महाउस में काम करते थे.

तीन साल पहले अपने गांव वापस आए गए थे. कुछ दिन पहले एक परिचित सतीश घर आया. उसकी मां को साथ लेकर चला गया. कुछ दिनों बाद मां वापस आ गई. लेकिन 29 अप्रैल की रात सतीश फिर घर आया. उसकी मां को यह कहते हुए जबरदस्ती ले गया कि रेवन्ना ने उसे लाने को कहा है.

इसके बाद 1 मई को उसका एक दोस्त उसके पास आया. उसने बताया कि उसकी मां का एक वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें उनका यौन उत्पीड़न किया जा रहा है. इसके बाद उसने सतीश को कॉल करके मां को भेजने के लिए कहा था. लेकिन उसकी मां नहीं आई तो उसने पुलिस केस दर्ज कराया.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...