पन्ना
सोशल मीडिया पर पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क का एक वीडियो वायरल है। इस अद्भुत वीडियो को देखकर आप रोमांचित हो उठेंगे। इसमें एक घंटे तक तेंदुए और बाघिन के बीच आंखमिचौली का खेल चलता रहा है। आखिरकार बाघिन ने तेंदुए पर रहम खाकर उसकी जान बख्श दी है। इस बीच करीब 15 जिप्सियों में 50 से ज्यादा पर्यटकों ने इस नजारे को देखा है। गाइडों ने इस अद्भुत दृश्य को अपने मोबाइलों में कैद कर लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, जंगल में बाघ का राज चलता है। यह पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में एक बार फिर से दिखा है। पन्ना टाइगर रिजर्व के वीडियो में दिख रहा है कि एक बाघिन नीचे बैठी है। बाघिन को देखकर तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा रहता है। वह जैसे ही नीचे आता है, बाघिन वहां पहुंच जाती है और तेंदुए को घेर लेती है। इसके बाद वह तेंदुए के चारों मंडराते रहती है। तेंदुए वहीं पर लोटकर छटपटाते रहता है। एक घंटे तक तेंदुए और बाघिन के बीच में ऐसा ही चलता रहा है। इसके बाद बाघिन तेंदुए को जाने देती है।
पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में बाघिन और तेंदुए का वीडियो वायरल हुआ है। पार्क में बाघिन ने तेंदुए को घेर लिया है। पर्यटकों ने कैमरे में इस अद्भुत पल को कैद किया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल है। @NavbharatTimes #NBTMP pic.twitter.com/xgaxt7aZmN
— NBTMadhyapradesh (@NBTMP) February 19, 2023
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि तेंदुए बाघिन के सामने गिड़गिड़ा रहा है। वह लोटकर बाघिन के सामने गिड़गिड़ा रहा था। मजेदार वीडियो को देखकर लोग काफी रोमांचित हो रहे हैं। जंगल में ऐसे पल देखने को कम ही मिलते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने इस पल को कैमरे में रेकॉर्ड किया है।वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वीडियो में दिख रही बाघिन पी-151 है। इसके चार शावक हैं। यह बाघिन हमेशा अपने शावकों के साथ जंगल में चहलकदमी करते रहती है। बाघिन के जंगल में चार शावक थे। तेंदुए को अपनी टेरेटरी में देखकर बाघिन आगबबूला हो गई थी। वह अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर तेंदुए पर आक्रामक हो गई थी।
