7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्य140 करोड़ का स्कॉलरशिप का घोटाला... बौद्ध धर्म अपनाकर लिया करोड़ों का...

140 करोड़ का स्कॉलरशिप का घोटाला… बौद्ध धर्म अपनाकर लिया करोड़ों का अनुदान, फिर कर ली घर वापसी!

Published on

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में शिक्षा माफिया व जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर आसीन व्यक्ति पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई की। इलाहाबाद हाइकोर्ट में याची संजय सिंह की ओर से जनहित याचिका दायर की गई थी। इसमें धर्म परिवर्तन कर अनुदान और फिर मूल धर्म में वापसी के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का पद हथियाने वाले अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह के मामले पर हाईकोर्ट ने 23 फरवरी को सुनवाई की।

पहले ली कॉलेज की मान्यता, फिर बने अल्पसंख्यक
इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर याचिका में याची ने बताया कि शिक्षा के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाले अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने अपने कॉलेज की मान्यता 2003 में ली थी। वहीं अपना मूल धर्म छोड़कर अल्पसंख्यक 2004 में बने।

राज्य सरकार सहित 7 लोगों से मांगा जवाब
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार व जिले के शिक्षा माफिया व मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह सहित सात लोगों पर लगाये गए गंभीर आरोपों पर जवाब मांगा है।

शिक्षण संस्थान के नाम पर लूट
आरोप है कि अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह अपने मूल धर्म हिन्दू, जाति क्षत्रिय को छिपाया है। धर्म परिवर्तन कर बौध धर्म अपनाते हुए अल्पसंख्यक समुदाय का फर्जी लाभ लेकर शिक्षण संस्थाओं के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से करोड़ों की लूट की है।

स्कॉलरशिप में 140 करोड़ का घोटाला
हाईकोर्ट में दाखिल पीआईएल की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने राज्य सरकार समेत सात प्रतिवादियों से जवाब मांगा है। वहीं हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए धर्म परिवर्तन कर अल्पसंख्यक समुदाय से शिक्षण संस्थाओं और विश्विद्यालय की मान्यता लेकर 140 करोड़ रुपए की छात्रवृति घोटाले के आरोप को भी संज्ञान में लिया है।

झूठा शपथ पत्र देकर हाईकोर्ट को भी किया गुमराह
अल्पसंख्यक समुदाय (बौद्ध धर्म) का झूठा शपथ पत्र देकर शिक्षण संस्थान का संचालन कर सरकार की ओर से मिलने वाले करोड़ों के अनुदान का लाभ लेकर सरकार को गुमराह किया है। इतना ही नहीं जनपद में राजनीति की धुरी कहे जाने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सनातन धर्म के हिन्दू क्षत्रिय जाति का हलफनामा देकर अध्यक्ष पद हासिल करने में कामयाब रहे। साथ ही अपने विरुद्ध कोई भी आपराधिक मामला न होने का झूठा शपथ पत्र देकर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त कर हाइकोर्ट को भी गुमराह करने के गंभीर आरोप हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...