बलरामपुर
डूमरखी में युवक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने का मामला शांत ही नहीं हुआ है। 72 घंटे बाद भी मामले का खुलासा नहीं होने से बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए हैं। आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ता नेशनल हाईवे 343 पर पुलिस के खिलाफ चक्काजाम करने सड़क पर उतर गये हैं।
आपको बता दें बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुजीत सोनी और एक युवती की डुमरखी जंगल में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी। जिसके बाद आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया था लेकिन पुलिस की समझाइश और जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हो पायी थी। अब पुनः स्थिति तनावपूर्ण बन चुकी है।
