9.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeखेल'मोदीजी का तार तुम्हारे सिर में...', कमेंट पर 'सर' जडेजा ने दिया...

‘मोदीजी का तार तुम्हारे सिर में…’, कमेंट पर ‘सर’ जडेजा ने दिया करारा जवाब

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो चुके चोटिल रवींद्र जडेजा इन दिनों रिकवरी मोड में हैं. इस बीच रवींद्र जडेजा सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार तस्वीर और फोटो डाली हैं. इस बीच एक ट्रोलर ने जब उन्हें ट्रोल करना चाहा, तब उन्होंने एक करारा जवाब भी दिया.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं. सोमवार को पीएम मोदी जामनगर पहुंचे थे, यहीं रवींद्र जडेजा का घर भी है. ऐसे में रवींद्र जडेजा ने पीएम मोदी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे गृह नगर जामनगर में आपका स्वागत है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी.

रवींद्र जडेजा का यह ट्वीट वायरल हो गया, इस बीच एक यूज़र ने कमेंट किया कि मोदीजी का तार तुम्हारे सिर में घुस गया है. जिसपर रवींद्र जडेजा ने लिखा कि हां, सीधा कनेक्शन है. इस जवाब वाला ट्वीट भी काफी वायरल हुआ.

इतना ही नहीं मंगलवार को भी सर रवींद्र जडेजा ने पीएम मोदी का एक वीडियो ट्वीट किया. जिसमें पीएम मोदी ने जामनगर की तारीफ की है, पीएम मोदी ने यहां कहा कि जामनगर क्रिकेट की दुनिया में गुजरात का नाम रोशन कर रहा है और यहां के क्रिकेटर्स झंडे गाढ़ रहे हैं. आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं.

चोट की वजह से वर्ल्डकप से बाहर हुए जडेजा
गौरतलब है कि टीम इंडिया टी-20 वर्ल्डकप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में है. रवानगी से पहले ही भारतीय टीम को झटका लगा था, जब रवींद्र जडेजा के वर्ल्डकप से बाहर होने की पुष्टि हो गई थी. एशिया कप के दौरान रवींद्र जडेजा अपना घुटना चोटिल करवा बैठे थे, जिसके बाद वह लंबे वक्त के लिए क्रिकेट से दूर हो गए. रवींद्र जडेजा की जगह टी-20 वर्ल्डकप स्क्वॉड में अक्षर पटेल को मौका मिला है.

रवींद्र जडेजा के क्रिकेट रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 60 टेस्ट, 171 वनडे और 64 टी-20 मैच खेले हैं. इसमें रवींद्र जडेजा के नाम टेस्ट में 242, वनडे में 189 और टी-20 में 51 विकेट हैं. जबकि टेस्ट में 2523, वनडे में 2447, टी-20 में 457 रन दर्ज हैं.

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...