19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यबीजेपी की ढाल, विश्वासघात की तलवार... शिंदे के चुनावी सिंबल पर उद्धव...

बीजेपी की ढाल, विश्वासघात की तलवार… शिंदे के चुनावी सिंबल पर उद्धव गुट का तंज

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में शिवसेना का विवाद थमने का नाम नहीं ले रही है। चुनाव आयोग ने शिंदे और ठाकरे गुट दोनों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह और पार्टी का नाम दे दिया है। उपचुनाव में अब एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव गुट अपने दिए गए नए पार्टी के नाम और चुनाव निशान से चुनाव लड़ेंगे। इधर दोनों गुटों के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले र है। शिंदे गुट के विधायक भरत गोगावाले ने इसे परफेक्ट बताया। वहीं, दूसरी तरफ विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि भाजपा की ढाल और विश्वासघात की तलवार शिंदे गुट के पास चली गई है।

एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के अपने धड़े को दो तलवारें और एक ढाल चुनाव चिह्न आवंटित करने के निर्वाचन आयोग के फैसले का मंगलवार को स्वागत किया और कहा कि यह चिह्न छत्रपति शिवाजी महाराज और पुरानी शिवसेना से भी जुड़ा है।

‘शिवाजा और उनके सैनिक का प्रतीक’
शिंदे ने कहा, ‘बालासाहेबंची शिवसेना आम लोगों की शिवसेना है। हम निर्वाचन आयोग के इस फैसले को स्वीकार करते हैं। हमने ‘सूर्य’ चिन्ह को प्राथमिकता दी थी, लेकिन उसने तलवार और ढाल को मंजूरी दी। यह पुरानी शिवसेना का चुनाव चिह्न था.. यह एक महाराष्ट्रियन प्रतीक है। यह छत्रपति शिवाजी और उनके सैनिकों का प्रतीक है।’

बाल ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना की थी और 1967-68 के निकाय चुनावों में मुंबई और अन्य जगहों पर उसका चुनाव चिह्न दो तलवारें और एक ढाल था। आयोग ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को मशाल चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। वहीं शिवसेना- उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ नाम आवंटित किया। वहीं एकनाथ शिंदे के गुट को ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ नाम आवंटित किया है।

‘शिवसैनिकों की जान ले ली’
शिंदे धड़े की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने कहा कि नया चुनाव चिह्न छत्रपति शिवाजी का आशीर्वाद है और यह बुरी ताकतों को पराजित करेगा। वहीं अकोला अमरावती की यात्रा पर आए दानवे से शिंदे समूह के चुनाव चिन्ह पर तंज कसा। उन्होंने कहा क शिंदे गुट के विश्वासघात ने एक साधारण शिवसैनिक की जान ले ली है। बीजेपी की ढाल और विश्वासघात की तलवार इसका सबक है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...