19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
HomeभोपालMP : बाबा के भक्‍तों को बड़ी सौगात, उज्जैन रेलवे स्टेशन से...

MP : बाबा के भक्‍तों को बड़ी सौगात, उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक बनेगा रोप-वे

Published on

उज्‍जैन

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 2 किमी लंबाई पर रोप-वे बनाया जाएगा। इससे उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक की दूरी 5 मिनट में तय होगी। रोप-वे के टेंडर को 209 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी दी गई है। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ट्वीट कर जानकारी दी।

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश में उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 2 किमी लंबाई के रोप-वे के टेंडर को 209 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी दी गई है। इससे उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक की दूरी 5 मिनट में तय होगी।

बता दें कि बीते दिनों सावन माह में सीएम शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में परिवार समेत बाबा की सवारी में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देर रात को सर्किट हाउस पर पत्रकारों से कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हमने केंद्रीय मंत्री गडकरी से रोपवे की स्वीकृति देने की मांग की थी और मंत्री गडकरी ने तत्काल स्वीकृति देकर उज्जैन की जनता को बड़ी सौगात दी है। अब उज्जैन रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को सीधे महाकाल मंदिर तक पहुंचने के लिए रोप वे का निर्माण किया जाएगा।

रेलवे स्‍टेशन से महाकाल मंदिर की दूरी 5 मिनट में तय होगी
उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर को विस्तारित किया गया है। इसी के साथ आकर्षक महाकाल लोक का निर्माण किया गया है। हाल में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाकाल लोक को आम जनता को समर्पित किया है। रोप वे बन जाने से श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर शीघ्र पहुंचने में सुगमता होगी। श्रद्धालु 5 मिनट में ही उज्‍जैन रेलवे स्‍टेशन से महाकाल मंदिर पहुंच सकेंगे।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...