13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोहिनूर पर भारतीयों के विरोध से डरीं ब्रिटेन की महारानी, ताजपोशी पर...

कोहिनूर पर भारतीयों के विरोध से डरीं ब्रिटेन की महारानी, ताजपोशी पर नहीं पहनेंगी बेशकीमती हीरे वाला ताज!

Published on

लंदन

ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद शाही परिवार में बड़ा बदलाव हुआ है। किंग जॉर्ज तृतीय अब इंग्लैड के नए राजा हैं और उनकी पत्नी कैमिला नई रानी। दोनों की ताजपोशी होना अभी बाकी है। कहा जा रहा है कि ‘राजनीतिक संवेदनशीलता’ के कारण नई महारानी को राज्याभिषेक के दौरान कोहिनूर हीरे वाला ताज नहीं पहनाया जाएगा। ब्रिटिश महारानी के ताज में 105 कैरेट का बेशकीमती कोहिनूर हीरा लगा हुआ है। शाही परिवार के पुरुष सदस्य इसके ‘शापित’ होने की अफवाहों की वजह से इसे नहीं पहनते हैं।

डेलीस्टार की खबर के अनुसार, शाही परिवार के अंदर से आ रहीं नई रिपोर्ट्स बता रही हैं कि हीरे के स्वामित्व को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद पर ‘घबराहट’ देखी जा रही है, जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी। मूल योजना क्वीन कंसोर्ट को हीरे वाला ताज पहनाने की थी। लेकिन एक अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया है कि अब योजना बदल गई है। कहा जा रहा है कि अब समय बदल चुका है और राजा इन मुद्दों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। उनके आसपास गंभीर ‘राजनीतिक संवेदनशीलता’ और खासकर भारत को लेकर ‘घबराहट’ देखी जा रही है।

शापित कोहिनूर हीरे की कहानी
शाही परिवार में इस हीरे को शापित माना जाता है। इसे लेकर चेतावनी भी दी जाती है कि शाही परिवार का जो पुरुष सदस्य इसे पहनता है उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। बकिंघम पैलेस ने घोषणा की है कि किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक 6 मई, 2023 को वेस्टमिंस्टर एब्बे में किया जाएगा। पैलेस ने एक बयान में कहा कि राज्याभिषेक समारोह लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा और कैंटरबरी के आर्कबिशप की ओर से आयोजित किया जाएगा। इसमें महारानी कंसोर्ट के साथ महामहिम राजा चार्ल्स थर्ड को ताज पहनाया जाएगा।

74 साल के सम्राट पहनेंगे ताज
बयान में कहा गया है कि समारोह के बारे में और जानकारी की घोषणा बाद में की जाएगी। मां, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 8 सितंबर को निधन के बाद चार्ल्स सम्राट बने थे। बीबीसी ने बताया कि उनका राज्याभिषेक लगभग 70 वर्षों में पहला होगा। राज्याभिषेक के समय किंग चार्ल्स 74 वर्ष के होंगे जो ताज पहनने वाले सबसे अधिक उम्र के सम्राट होंगे।

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...