14.1 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालरजत नगर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा शुरू, कलियुग में भागवत ही मानव...

रजत नगर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा शुरू, कलियुग में भागवत ही मानव जीवन का परम कल्याणकारी ग्रंथ: आचार्य चौबे

Published on

भोपाल। रजत नगर स्थित शिव मंदिर के पास गत 3 जून से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ, जो आगामी 9 जून तक अनवरत जारी रहेगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में वाराणसी के सुप्रसिद्ध एवं विद्वान कथा वाचक आचार्य राम नरेश चौबे जी द्वारा अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुओं को रसपान कराया जा रहा है। कथा के प्रथम दिवस पर श्रीमद्भागवत महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए आचार्य चौबे जी ने कहा कि कलियुग के इस दौर में श्रीमद्भागवत ही मानव जीवन का परम कल्याणकारी और उद्धार करने वाला पवित्र ग्रंथ है। उन्होंने रेखांकित किया कि भागवत कथा मनुष्य के चित्त के समस्त कल्मष और विकारों को ध्वस्त करने वाली है, जो जीवन की विषम व प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अनुकूलता का अनुभव कराती है।

इसके श्रवण मात्र से ही मानव जीवन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का प्राकट्य होता है। कथा प्रवाह को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने भगवान के विराट स्वरूप तथा सृष्टि रचना के प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया और श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि भागवत महापुराण वास्तव में दृढ़ संकल्प, निश्छल भक्ति और साक्षात भगवान की असीम कृपा का दिव्य संदेश है। इस भव्य और संगीतमय कथा का आयोजन श्रीमती विनीता नेमा, सुनील नेमा, आचार्य राजेंद्र शर्मा, आचार्य नीतीश शास्त्री, आचार्य सुरेश शास्त्री, देव नेमा, कृष्णकांत नेमा सहित समस्त क्षेत्रवासी व भक्त जनों के सहयोग द्वारा सामूहिक रूप से किया जा रहा है।

कथा के पहले ही दिन से बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रोता व धर्मप्रेमी जनता भगवान की इन दिव्य और अलौकिक लीलाओं का श्रवण करने पांडल पहुंच रही है। आचार्य जी के भजनों और प्रसंगों की जीवंत व्याख्या से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया तथा उपस्थित समस्त भक्तजन भावविभोर होकर झूम उठे। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से दैनिक कथा में सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद...