14.1 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालरायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

Published on

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो यात्री बसों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 27 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना वीभत्स था कि खिड़की की तरफ बैठे यात्रियों के सिर, चेहरे और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी आशुतोष गुप्ता पुलिस व प्रशासन की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और 10 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल रायसेन, हमीदिया अस्पताल भोपाल, नागपुर अस्पताल तथा लक्ष्मी स्पेशलिटी अस्पताल भिजवाया। प्रशासनिक पुष्टि के अनुसार, मृतकों की पहचान राष्ट्रीय स्तर के विख्यात युवा कवि नीतेश व्यास (28) निवासी सुल्तानगंज (बेगमगंज), माखन लोधी (29) निवासी बेगमगंज और दीपेश अहिरवार (19) निवासी सुल्तानगंज के रूप में हुई है।

एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि भोपाल-सागर रूट पर संचालित होने वाली कल्पना ट्रैवल्स की बस (MP33 ZC 7770) और शक्ति ट्रैवल्स की बस (MP04 PA 3820) के बीच यह दुर्घटना हुई। भोपाल से सागर की ओर जा रही बस में सवार यात्रियों को सर्वाधिक नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बसों की गति अत्यधिक थी और अंधाधुंध लापरवाही से वाहन चलाने के कारण मोड़ पर दोनों चालक संतुलन खो बैठे, जिससे यह भीषण टक्कर हुई। दुर्घटना के बाद एक बस सड़क से उतरकर पुलिया से जा टकराई, जिससे शक्ति ट्रैवल्स की बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और मार्ग की एक लेन पर यातायात बाधित रहा।

घायलों में भोपाल निवासी एसएस सोलंकी व केशव सिंह, खंडवा के पुलकित अग्रवाल सहित रायसेन व गैरतगंज के कई लोग शामिल हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद...