13.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeखेलटी20 वर्ल्ड कप में कार्तिक ने ली हैट्रिक, फिरकी के फेर में...

टी20 वर्ल्ड कप में कार्तिक ने ली हैट्रिक, फिरकी के फेर में फंसे श्रीलंका के बल्लेबाज

Published on

जिलॉन्ग:

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में श्रीलंका और यूएई का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में यूएई के लेग स्पिनर कार्तिक मयप्पन ने कमाल कर दिया है। उन्होंने लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक विकेट चटकाया। 15वें ओवर की आखिरी तीन गेंद पर मयप्पन ने लगातार तीन श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आउट किया। श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 117 रन से 5 विकेट पर 117 रन हो गया।

तीन धुरंधर बल्लेबाजों को किया आउट
15वें ओवर की तीसरी गेंद पर कार्तिक मयप्पन ने भानुका राजपक्षे को आउट किया। भानुका ने बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद डीप कवर पर फील्डिंग कर रहे बासिल हमीद के हाथों में चली गई। इसके बाद क्रीज पर उतरे चरिथ असलंका। मयप्पन ने यह गेंद गुगली डाली और बल्लेबाज उसे समझ नहीं पाया। गेंद असलंका के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई।

कप्तान शानाका भी नहीं समझ पाए गेंद
ओवर की आखिरी गेंद खेलने के लिए क्रीज पर उतरे श्रीलंका के कप्तान दासुन शानाका। वह विस्फोटक बल्लेबाज हैं। कार्तिक मयप्पन ने हैट्रिक गेंद गुगली डाली। शानाका ने गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन वह उनके बैट और पैड के बीच से निकलकर विकेट पर जा लगी। उनका विकेट लेने के साथ ही कार्तिक मयप्पन ने अपना हैट्रिक पूरा किया।

टी20 वर्ल्ड कप की 5वीं हैट्रिक
यह टी20 वर्ल्ड कप 2022 की पहली और टूर्नामेंट के इतिहास की 5वीं हैट्रिक है। 2007 में हुए टूर्नामेंट में ब्रेट ली ने बांग्लादेश के खिलाफ लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लिए थे।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...