26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराष्ट्रीयतबाही मचा सकता है चक्रवात सितरंग! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

तबाही मचा सकता है चक्रवात सितरंग! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

Published on

नई दिल्ली

मौसम विभाग के द्वारा जारी एक अलर्ट के मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर और दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके 22 अक्टूबर के आसपास पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। यह 23 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंच सकता है।

इस कम दबाव वाले क्षेत्र के धीरे-धीरे एक चक्रवाती तूफान के रूप में बदलने की पूर्ण संभावना है। मौसम विभाग ने कहा, “इसके बाद 25 अक्टूबर को इसकेपूर्वोत्तर की ओर बढ़ने और पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास पहुंचने की संभावना है।”राहत की बात यह है कि आईएमडी ने अभी तक चक्रवात के कारण भारी बारिश और हवा की गति पर कोई पूर्वानुमान नहीं जारी किया है।

चक्रवात सितरंग
इस चकक्रवात का नाम सितरंग दिया गया है। छह मौसम विज्ञान केंद्र के समूह आरएसएमसी और पांच क्षेत्रीय उष्णकटिबंधीय चक्रवात चेतावनी केंद्रों टीसीडब्ल्यूसी ने मिलकर इस चक्रवात का को यह नाम दिया है। इस पैनल के तहत 13 सदस्य देश आते हैं। साइक्लोन को लेकर यह पैनल एडवाइजरी जारी करता है।इस प भारत, बांग्लादेश, ईरान, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल है। इस चक्रवाती तूफान का नाम सितरंग थाईलैंड के द्वारा सुझाया गया है।

बारिश का पूर्वानुमान
24-25 अक्टूबर को ओडिशा में छिटपुट भारी का पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में 24-25 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। 26 अक्टूबर को भी अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी इसी तरह की बारिश होने की उम्मीद है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...