12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedहफ्ते में 3 दिन ऑफिस... IT इंडस्ट्री में क्यों लद रहे WFH...

हफ्ते में 3 दिन ऑफिस… IT इंडस्ट्री में क्यों लद रहे WFH के दिन? अब यह बड़ी कंपनी लाई नया नियम

Published on

नई दिल्ली

आईटी कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम कल्चर धीरे-धीरे खत्म होता दिख रहा है। अब देश की चौथी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी विप्रो (Wipro) भी अपने कर्मचारियों का ऑफिस आना अनिवार्य कर रही है। विप्रो ने अपने कर्मचारियों के लिए हफ्ते में 3 दिन ऑफिस आना अनिवार्य कर दिया है। यह आदेश 15 नवंबर से प्रभावी हो जाएगा। यह आईटी इंडस्ट्री में रिमोट वर्क व्यवस्था को कम करने की ओर एक बदलाव का संकेत देता है। इससे पहले आईटी सेक्टर की ही दूसरी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपनी कुछ टीमों को हफ्ते में पांच दिन, पूरे समय ऑफिस से काम करने का निर्देश दिया था।

हफ्ते में 3 दिन आना होगा ऑफिस
विप्रो ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘व्यक्तिगत सहयोग और नवाचार के अपार लाभों को स्वीकार करते हुए, हम अब अपनी कार्यस्थल नीति विकास में अगला कदम उठा रहे हैं। सभी कर्मचारियों को 15 नवंबर 2023 से हफ्ते में तीन दिन ऑफिस से काम करने की आवश्यकता होगी।’ कंपनी ने यह भी कहा कि उसके लगभग 55% कर्मचारी पहले से ही हफ्ते में तीन बार ऑफिस आ रहे हैं।

क्यों बुलाया जा रहा ऑफिस?
आईटी कंपनी ने आगे कहा, ‘हम मानते हैं कि व्यक्तिगत संपर्क हमारे टैलेंट के पेशेवर विकास के साथ-साथ ग्राहकों के लिए निरंतर नवाचार को चलाने में हमारी सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।’ आईटी सेक्टर में कर्मचारियों के बीच अधिक से अधिक टीम वर्क को बढ़ावा देने और गोपनीयता जैसे संवेदनशील मामलों पर कड़ा नियंत्रण बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। यह ट्रेडिशनल ऑफिस एनवायर्नमेंट के बाहर सुरक्षित करना अधिक चुनौतीपूर्ण है।

कर्मचारी नहीं छोड़ना चाहते रिमोट वर्क
आईटी कंपनियां उन कर्मचारियों के प्रतिरोध से जूझ रही हैं जो पिछले दो वर्षों में रिमोट वर्किंग लाइफस्टाइल के आदी हो गए हैं। महामारी के दौरान घर से काम करने के लगभग दो साल बाद, आईटी कंपनियों को अपने कर्मचारियों को ऑफिस वापस लाने में प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है।

कैसा है एम्प्लॉय टर्नओवर
एम्प्लॉय टर्नओवर की बात करें, तो प्रमुख आईटी कंपनियों में कर्मचारियों के छोड़ने की दर अब लगभग समान है। दूसरी तिमाही के आखिर में, TCS, इंफोसिस, HCL और विप्रो के लिए कर्मचारियों के छोड़ने का आंकड़ा क्रमशः 14.9%, 14.6%, 15.5% और 14.2% बताया गया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...