22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने इस खिलाड़ी की बहादुरी को किया सलाम, जानिए क्या...

विराट कोहली ने इस खिलाड़ी की बहादुरी को किया सलाम, जानिए क्या कहा?

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के मैच में विराट कोहली की नाबाद 82 रनों की पारी खूब सुर्खियां बटोर रही है। सुपर-12 के ग्रुप-2 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से मिले 160 के रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 31 रन तक ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद विराट ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 78 गेंदेां पर 113 रनों की साझेदारी की और भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। भारत ने इस मुकाबले को अंतिम गेंद पर चार विकेट से जीतकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। मैच का पूरा ड्रामा अंतिम दो गेंद में देखने को मिला, लेकिन उसके बाद रविचंद्रन अश्विन की “बहादुरी” ने भारत को बेहतरीन जीत दिला दी।

कोहली ने भी मैच के बाद अश्विन की ‘बहादुरी’ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ” जब आपको 15-16 का रन रेट चाहिए और फिर दो गेंद पर दो रन आ जाए तो लोग एक्साइटेड हो जाते हैं कि बन गया। लेकिन तभी दिनेश कार्तिक रन आउट हो गए या स्टंपिंग जो भी आप कहें। फिर मैंने अश्विन को बोला कि कवर्स के ऊपर मारने की कोशिश करना। लेकिन ऐश ने अपने दिमाग के ऊपर एक्स्ट्रा दिमाग लगाया। वह काफी बहादुर वाला काम था। वह लाइन से हट गए और वाइड करवा दी। उसके बाद तो ऐसा हो गया कि गैप में गई गेंद तो जीत गए हम।”

अश्विन उस समय क्रीज पर आए जब दिनेश कार्तिक हड़बड़ाहट में आउट होकर पवेलियन लौटे थे। भारत पाकिस्तान मैच में जिस तरह का प्रेशर होता है उसमें ऐसी गलती होना लाजमी है, मगर अश्विन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं दिखा। मोहम्मद नवाज का आखिरी गेंद पर अश्विन ने अगले पैर लेट स्टंप के थोड़ा बाहर रखा था। अश्विन के स्टांस को देखर नवाज को लगा कि वह विकेट से हटकर शॉट लगाएंगे जिस वजह से उन्होंने लेग स्टंपर में गेंद डाली।

मगर अश्विन गेंद डलने से पहले बैकफुट पर चले गए और लेग साइड पर जाती गेंद को देखकर उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया। यहां भारत को अश्विन की इस चतुराई की वजह से एक रन मिला। इसके बाद भारत यह मैच नहीं हार सकता था, ऐसे में पूरा प्रेशर पाकिस्तान पर ही था। अश्विन ने आखिरी गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से शानदार शॉट खेला और टीम को जीत दिलाई।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...