19.6 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यNitin Gadkari निकले शॉपिंग करने, पहुंचे खिलौने की दुकान, नाती के लिए...

Nitin Gadkari निकले शॉपिंग करने, पहुंचे खिलौने की दुकान, नाती के लिए ये खरीदा!

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर खरीदारी करते नजर आए. वे एक खिलौने की दुकान पर पहुंचे और वहां अलग-अलग तरह के खिलौनों को निहारते दिखे. यहां उन्होंने काफी समय बिताया.

खिलौनों की जानकारी लेते दिखे गडकरी
बिजनेस टुडे के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को Hamley’s store में पहुंचे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, वे अपने नाती के लिए सरप्राइज गिफ्ट खरीदने के लिए यहां आए थे. स्टोर में उन्होंने काफी समय बिताया और तरह-तरह के खिलौनों को देखा. इस दौरान स्टोर मैनेजर उन्हें खिलौनों की खासियत बताती हुई नजर आई. तस्वीरों में केंद्रीय मंत्री खिलौनों के बारे में जानकारी लेते हुए भी दिखाई दिए.

रिलायंस के पोर्टफोलियो में Hamley’s ब्रांड
आपको बता दें Hamley’s एक ब्रिटिश टॉय ब्रांड है, जिसे भारत में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस चलाती है. रिलायंस ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कई टॉय मार्केट में अपना दबदबा बढ़ाया है. इसमें इस ब्रिटिश खिलौना कंपनी हैमलेज के साथ ही घरेलू टॉय ब्रांड रोवन भी शामिल है. हैमलेज अभी 15 से ज्यादा देशों में उपस्थिति रखती है और यह भारत में टॉय स्टोर्स की सबसे बड़ी चेन है.

भारत में बढ़ रहा खिलौना कारोबार
इसी साल जुलाई महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संबोधन में कहा था कि खिलौनों के निर्यात में भारत एक पावरहाउस  बनने की क्षमता रखता है. उन्होंने कहा कि भारतीय खिलौना उद्योग ने ऐसी सफलता हासिल की है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. पीए मोदी ने आगे कहा कि वोकल फोर लोकल  की गूंज आज हर ओर सुनाई दे रही है. खिलौना उद्योग इस बात की गवाही दे रहा है.

InvIT NCD लिस्टिंग में हुए शामिल
नितिन गडकरी ने इससे पहले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के InvIT NCD के लिस्टिंग कार्यक्रम में शिरकत की थी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीएसई पर InvIT NCD की लिस्टिंग ऐतिहासिक है, क्योंकि इससे इंफ्रा फंडिंग में जन भागीदारी की एक नई सुबह आएगी. गडकरी ने ट्विटर पर बताया कि उन्होंने रिटेल निवेशकों के लिए 25 फीसदी NCD आरक्षित किए हैं. इसके तहत 8.05 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है.

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...