8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालबाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल में आयोजित हुई कवि-गोष्ठी 

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल में आयोजित हुई कवि-गोष्ठी 

Published on

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल में आयोजित हुई कवि-गोष्ठी ,स्वरचित साहित्य मंच और हिंदी विभाग के संयुक्त प्रयास से 30 अगस्त 25 को महाविद्यालय में कविता की धारा बही। आयोजन हुआ-कवि-गोष्ठी का।कवि बने-विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.संजय जैन ने इस अभिनव आयोजन को साहित्य क्लब की विशेष उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि स्वरचित साहित्य मंच का यह कार्यक्रम नवाचार की दिशा में मील का पत्थर है।

आकाश हमारा है, परचम लहराना है और कुछ कही कुछ अनकही जैसी साहित्यिक थीम पर विद्यार्थियों ने कविता का अनूठा संसार रचा।प्राची विश्वकर्मा ने अपनी कविता सुनाकर सबको भावुक कर दिया। कविता यादव ने यदि मैं किताब होती शीर्षक से गहरी बात कही। त्रिवेणी,सीता रजक ,ज़ोया, तुषार और रश्मि अहिरवार ने भी कविगोष्ठी को आगे बढ़ाया। महाविद्यालय के श्री रमाकांत तिवारी ने जाग उठा अब देश हमारा शीर्षक से सभागार में देशभक्ति का रंग भर दिया।

यह भी पढ़िए: जवाहर लाल नेहरू स्कूल से निकली साईकिल रैली

श्रीमती आरती पटेल डॉ.अर्चना गौर,डॉ.कीर्ति श्रीवास्तव ,डॉ.इलारानी श्रीवास्तव ने अपनी मौलिक कविताएं पढ़ीं।डॉ. सुषमा जादौन ने मां अभी हैं और मां अब नहीं हैं दो कविताओं की प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। सभागार में कला, वाणिज्य और विज्ञान के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। महाविद्यालय परिवार की उपस्थिति से यह कार्यक्रम गरिमामय बन गया। प्रतिभागियों को प्राचार्य महोदय द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इला रानी श्रीवास्तव और आभार प्रदर्शन डॉ.कमलेश सिंह नेगी ने किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this