28.5 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeराजनीतिभारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित... इमरान पर हमले के बाद बोले ...

भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित… इमरान पर हमले के बाद बोले मुख्तार अब्बास नकवी

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद भारत में सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इमरान खान के बहाने देश के विपक्षी नेताओं पर हमला बोला। नकवी ने कहा कि इमरान खान पर पाकिस्तान में हमला हुआ है। इससे पता लगता है पाकिस्तान की जमीन सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं।

पाकिस्तान के पूर्व वजीर-ए-आजम इमरान खान पर रैली के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि, आधा दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। घटना गुरुवार शाम की है जब इमरान खान रैली को संबोधित करते हुए इस्लामाबाद की तरफ आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान उन पर गोली चलाई गई। इस घटना में इमरान के पैर पर गोली लगी है। सर्जरी के बाद उन्हें बेड रेस्ट की सलाह है।

उधर, इमरान खान पर हमले के बहाने भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षी नेताओं को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि पाक की घटना भारत पर सवाल उठाने वालों के लिए आईना है। भारत को बदनाम करने वालों को सबक लेना चाहिए। नकवी ने आगे कहा कि भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं। पाकिस्तान में इमरान खान पर हमला इस बात का पुख्ता सबूत है।

नकवी ने कहा, “भारत हर किसी के लिए बेहद सुरक्षित देश है। यहां रहने वाले मुसलमान अन्य किसी भी देश की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं। यहां के मुसलमानों को धार्मिक, निजी और स्वैच्छिक आजादी दी जाती है। आप भारत से पाकिस्तान जाने वालों का हश्र देख लीजिए। आपको फर्क मालूम हो जाएगा।”

Latest articles

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपाललापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण...

MP Guest Teachers Bharti:मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर्स की बंपर भर्ती 70 हज़ार पदों पर ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू

MP Guest Teachers Bharti: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया...

More like this

MP BJP अध्यक्ष पद पर सस्पेंस ख़त्म होने वाला है 2 जुलाई को होगा बड़ा ऐलान

MP BJP: मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पिछले 6 महीने...

Jitu Patwari FIR: जीतू पटवारी के ख़िलाफ़ FIR: अशोकनगर मामले में नया मोड़ युवक ने वीडियो वायरल करने का लगाया आरोप

Jitu Patwari FIR: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के ख़िलाफ़ अशोकनगर के मुंगावली...

4 राज्यों के 5 विधानसभा उपचुनाव: गुजरात के विसावदर, पंजाब के लुधियाना में आप जीती

गांधी नगर4 राज्यों के 5 विधानसभा उपचुनाव: गुजरात के विसावदर, पंजाब के लुधियाना में...