भोपाल।
कॉरपोरेट कॉलेज भोपाल में द लाइफ स्कूल भोपाल संस्था के द्वारा बी टेक एवं बी फार्मेसी के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के छात्र एवं छात्राओं के लिए सक्सेस इन जॉब इंटरव्यू कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि डॉक्टर प्रभाकर कामथ ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्र एवं छात्राओं को जॉब इंटरव्यू में किस प्रकार शामिल होना चाहिए एवं क्या करना एवं क्या नहीं करना चाहिए जैसी विशेष जानकारियां एवं सक्सेस मंत्र दिए ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रों ने जॉब इंटरव्यू से संबंधित अपनी समस्याओं के निवारण हेतु विभिन्न प्रश्न पूछे एवं छात्रों को उनके प्रश्नों के संतुष्टिपूर्ण उत्तर मुख्य अतिथि ने दिए। कार्यक्रम के समापन के दौरान कॉरपोरेट ग्रुप के चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रभाकर कामथ का अभिवादन एवं धन्यवाद किया और आगे भी इसी तरह छात्रों के मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजनों हेतु आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान अन्य अतिथि आईएस बैंस, सुशील कुमार केडिआ,कॉरपोरेट कॉलेज के डायरेक्टर डॉ भरत किशोर गुप्ता, डीन एडमिन प्रशांत गुरुदेव शामिल हुए।
