13.9 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया के लिए खतरे की घंटी, पहले टेस्ट के लिए फिट हुआ...

ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरे की घंटी, पहले टेस्ट के लिए फिट हुआ ये भारतीय प्लेयर

Published on

नई दिल्ली,

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खत्म हो गई है और टीम इंडिया ने 2-1 से इसे अपने नाम किया है. अब हर किसी की नज़रें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज पर टिकी हैं जो 9 फरवरी से शुरू हो रही है. भारतीय फैन्स के लिए अच्छी खबर आई है क्योंकि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पहले टेस्ट के लिए फिट घोषित कर दिए गए हैं.

क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल क्रिकेट अकादमी से रवींद्र जडेजा को फिट घोषित कर दिया गया है. यानी वह नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच में चयन के लिए उपलब्ध होंगे. रवींद्र जडेजा चोट की वजह से लंबे वक्त से टीम से बाहर थे और वापसी की इंतज़ार में थे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रवींद्र जडेजा ने खुद को मैच फिट किया, वह रणजी ट्रॉफी का मैच खेलने भी उतरे. जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अब उन्होंने एनसीए में जाकर फिटनेस टेस्ट दिया, जिसमें वह पास हो गए हैं.

रवींद्र जडेजा आखिरी बार अगस्त 2022 में टीम इंडिया के लिए खेले थे, जब वह एशिया कप में भारतीय टीम के साथ थे. यहां पर ही रवींद्र जडेजा को घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद से वह क्रिकेट से दूर रहे. पांच महीने के ब्रेक में रवींद्र जडेडा ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 भी मिस किया और कई बड़ी सीरीज में नहीं खेल पाए.

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा ( टेस्ट सीरीज शेड्यूल):
पहला टेस्ट- 9 से 13 फरवरी, नागपुर
दूसरा टेस्ट- 17 से 21 फरवरी, दिल्ली
तीसरा टेस्ट- 1 से 5 मार्च, धर्मशाला
चौथा टेस्ट- 9 से 13 मार्च, अहमदाबाद

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव.

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...