13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यगेहूं की फसल गिरी, सरसों को नुकसान, आलू की खुदाई रुकी, कोल्‍हू...

गेहूं की फसल गिरी, सरसों को नुकसान, आलू की खुदाई रुकी, कोल्‍हू बंद… बदले मौसम से किसान परेशान

Published on

मेरठ

सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में शनिवार को मौसम में पूरी तरह बदलाव आ गया। दिन में बादल छाने से अंधेरा हो गया। कई जगह वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। कई जिलों में कहीं हल्की और कही तेज बारिश के चलते मौसम सर्द महसूस किया गया, जिससे गेहूं की फसल गिर गई। उससे उत्पादन प्रभावित होगा। सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। गन्ने की बुवाई प्रभावित हुई है। आलू की खुदाई में भी रुक गई है। कोल्हू बंद हो गए हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक अभी 20 मार्च तक गरज और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की आशंका जता रहे हैं। कुछ जगह इस दौरान ओले भी पड़ सकते हैं।

दरअसल, शुक्रवार को भी सुबह से ही मौसम बदलने लगा था। आसमान पर हल्के बादल भी दिखाई देने लगे थे। मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को भी बारिश हुई थी।मेरठ में मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम के बदलाव और हवा के चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मेरठ में शनिवार को सुबह पहले बूंदाबांदी और फिर तेज बारिश हुई। कई जगह आकाशीय बिजली गिरने की खबर है। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। मेरठ के सरधना में गांव बहादुरपुर में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से किसान वीरभान का मकान गिर गया। बागपत में हवा और बारिश होने से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। गेहूं की फसल गिर गई, जिससे उसकी पैदावार पर असर पड़ सकता है। सरसों की फसल में भी नमी आ सकती है। मौसम अभी ऐसा ही रहने की बात कही जा रही है। सब्जी की फसलों को भी नुकसान हो गया।

बिजनौर में भी शुक्रवार शाम से ही मौसम में बदलाव हुआ है। देर रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। जहां मौसम में थोड़ी ठंड बढ़ी। यहां भी गेहूं की फसल गिर गई। शनिवार को भी रुक रुक कर कई स्थानों पर बारिश होती रही।मुजफ्फरनगर में शुक्रवार देर रात साढ़े दस बजे मौसम का मिजाज बिगड़ गया। अचानक तेज गरज के साथ बारिश हुई। शनिवार सुबह तक जारी है। कई जगह सड़कों पर हल्का जलभराव हो गया। फसलों को नुकसान हुआ है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....