28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयराजस्थान में जबरन देह व्यापार केस की जांच करेगी केंद्र की SIT?...

राजस्थान में जबरन देह व्यापार केस की जांच करेगी केंद्र की SIT? महिला आयोग ने दिखाई सख्ती

Published on

ई दिल्ली/ भीलवाड़ा

राष्ट्रीय महिला आयोग ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान के भीलवाड़ा और कुछ अन्य जिलों में ‘लड़कियों को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेले जाने’ के सबूत मिले हैं। ऐसे में पूरे मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार को विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करना चाहिए। आयोग की दो सदस्यीय तथ्यान्वेषी टीम ने अपनी रिपोर्ट में यह सिफारिश की है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी राजस्थान का दौरा किया था। कुछ दिन पहले भीलवाड़ा जिले में कर्ज अदायगी के लिए लड़कियों की नीलामी की खबरें आई थीं। इसकी जांच के लिए महिला आयोग ने दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया।

महिला आयोग की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संबंधित परिवारों, पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के लोगों से बातचीत के बाद आयोग इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा और भरतपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा है। यह राजमार्गों के किनारे ज्यादा हो रहा है। उसने कहा कि केंद्र सरकार को जांच के लिए एसआईटी बनानी चाहिए।

राजस्थान के कई इलाकों में बाल विवाह अभी भी जारी
आयोग का कहना है कि ऐसा लगता है कि राजस्थान महिला तस्करी और बच्चियों के उत्पीड़न, वेश्यवावृत्ति आदि का स्रोत बन गया है। जनता को इन मुद्दों से अवगत कराने और प्रशासन को संवेदनशील बनाने की जरूरत है।’ आयोग का कहना है कि राजस्थान के कई इलाकों में बाल विवाह अभी भी जारी है। राजस्थान सरकार को हर नवजात बच्चे का ट्रैक रिकॉर्ड रखना चाहिए और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों को अतिसक्रियता से काम करना चाहिए।

लड़कियों की कथित नीलामी पर पहले राज्य सरकार को भेजा था नोटिस
लड़कियों की कथित नीलामी के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने हाल ही में राजस्थान के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी इस मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी किया था।

एमपी में धर्मांतरण पर भी महिला आयोग ने लिखा पत्र
महिला आयोग ने मध्य प्रदेश के दामोह में एक दलित दंपति के कथित तौर पर धर्मांतरण के मामले में राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कहा है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...