17.5 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराष्ट्रीयशाही पनीर, दाल मक्खनी, रायता, 9 रोटी बस 26.30 रुपये में! पापा...

शाही पनीर, दाल मक्खनी, रायता, 9 रोटी बस 26.30 रुपये में! पापा के इस बिल पर आ आएगा आपका दिल

Published on

नई दिल्ली

सोशल मीडिया पर एक 37 साल पुराना बिल काफी वायरल हो रहा है। बिल एक रेस्टोरेंट में खाने का है। लोग उसी आइटम के साथ आज के वक्त के बिल की तुलना कर रहे हैं। दोनों बिल को देखिए। एक है 1985 का तो दूसरा है 2022 का। फिर कीमत पर नजर डालिए, महंगाई का अंदाजा लग जाएगा। 1985 में 8 रुपये की रही शाही पनीर आज 329 रुपये की है यानी 40 गुना से भी ज्यादा। 5 की दाल मखनी आज 399 की है यानी 35 साल में कीमत 80 गुना बढ़ गई। तब 5 रुपये में मिले रायता के लिए आज 139 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। तब 26 रुपये की आने वाली थाली के लिए आज 1200 से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे।

खाने की कीमतों में हुआ बड़ा इजाफा
आपने अपने माता-पिता और अन्य बड़े लोगों से सुना होगा कि पहले खाने-पीने की चीजें काफी सस्ती होती थीं। हमारे घर में अक्सर चर्चा होती कि पहले केवल 5 रुपये में झोला भरकर सब्जी आ जाती है। इन बातों पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि आज अगर बाजार सब्जी खरीदने जाओ तो 500 रुपये कब गायब हो जाते हैं पता ही नहीं लगता।

1985 में सिर्फ 26 रुपये में मिला रेस्टोरेंट में खाना


ये बिल साल 1985 के एक रेस्टोरेंट का है। बिल में शाही पनीर, दाल मखनी, रायता और रोटी ऑर्डर की गई हैं। इन चीजों की रेट लिस्ट देखकर आप हैरान रह जाएंगे। उस समय शाही पनीर केवल 8 रुपये में आ जाता था। वहीं, दाल मखनी और रायता सिर्फ 5 रुपये में मिल जाता था। इसके अलावा रोटी की कीमत तो एक रुपये से भी कम थी। एक रोटी की कीमत 70 पैसे थी। कुल मिलाकर ये पूरा बिल 26 रुपये 30 पैसे का है। इसमें 2 रुपये सर्विस चार्ज भी जुड़ा है। ये एक अच्छे रेस्टोरेंट का बिल है। अब आप सोच कर देखिए कि आम रेस्टोरेंट में खाने की कीमत कितनी कम रही होगी।

अब 48 गुनी बढ़ी कीमतें
अगर 1985 के बिल को आज के बिल से जोड़ कर देखा जाए तो यकीन करना मुश्किल है। इसके लिए हमने खाने की इन्ही चीजों को फिर से ऑर्डर किया। आज की तारीख में हमें ये ही चीजें 1260 रुपये 13 पैसे की मिलीं। हमें शाही पनीर 329 रुपये, दाल मखनी 399 रुपये, रायता 139 रुपये और एक रोटी 24 रुपये की मिली। इसके अलावा टैक्स भी काफी देना पड़ा। अगर इन दोनों बिलों को देखा जाए तो 1985 से अब तक इन खाने की चीजों में करीब 48 गुना का इजाफा हुआ है।

Latest articles

PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा; मोदी का बतौर PM 4399 दिन का कार्यकाल

कैबिनेट ने सात संकल्पों के साथ प्रस्ताव पास किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

मीनाक्षी के नामांकन मामले में चुनाव आयोग जल्द सुनाएगा फैसला, भोपाल में सामूहिक उपवास पर कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बारिश की बौछार, कुछ जिलों में सामान्य से कई गुना अधिक गिरा पानी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक दस्तक अभी बाकी है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां...

More like this

PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा; मोदी का बतौर PM 4399 दिन का कार्यकाल

कैबिनेट ने सात संकल्पों के साथ प्रस्ताव पास किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

एलएंडटी के पुनर्गठन और रणनीतिक बदलाव की मांग, विशेषज्ञ ने कंपनी को विभाजित करने का दिया सुझाव

नई दिल्ली/मुंबई। भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग और बुनियादी ढांचा कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी)...

बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा- शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी बगावत अब और...