10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeUncategorizedअडानी पर MSCI का एक्शन, फिर धड़ाम हुए शेयर, गदगद हुए हिंडनबर्ग...

अडानी पर MSCI का एक्शन, फिर धड़ाम हुए शेयर, गदगद हुए हिंडनबर्ग ने फिर किया हमला

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की निगेटिव रिपोर्ट के बाद से अडानी समूह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पिछले दो कारोबारी दिनों में शेयर बाजार से थोड़ी राहत भरी खबर आई, लेकिन बुधवार देर शाम ग्लोबल इनवेस्टेबिल मार्केट इंडेक्स (MSCI) के बयान ने फिर से मुश्किल बढ़ा दी। MSCI ने कहा कि वो अडानी समूह के फ्री फ्लोट को रिव्यू करेगा। उसने कहा कि अडानी समूह की सिक्योरिटीज के कुछ इनवेस्टर्स को अब फ्री फ्लोट के रूप में नामिक नहीं की जाएगी। इस खबर के आने के बाद अडानी के शेयरों की तेजी पर ब्रेक लग गया। गुरुवार को बाजार खुलने के साथ ही अडानी के 10 में से 9 शेयर लाल निशान के साथ खुले। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 15 फीसदी तक गिर गए।

गदगद हुए हिंडनबर्ग के फाउंडर
MSCI के इस ऐलान के बाद शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग के फाउंडर नाथन एंडरसन ने अपनी प्रतिक्रिया की। उन्होंने कहा कि एमएससीआई का ताजा बयान अडानी ग्रुप के शेयरों को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की पुष्टि करता है। एमएससीआई ने अडानी से शेयरों की सिक्योरिटीज समीक्षा की बात कही तो एंडरसन अपनी खुशी जाहिर करने का मौका नहीं चूके। गौरतलब है कि हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में उसने 88 सवालों के जरिए अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाए। हिंडनबर्ग ने कहा कि अडानी समूह ने अपने शेयरों की ओवरप्राइसिंग की है। उनके खाते में हेरफेर है। हिंडनबर्ग ने उनके अकाउंट में गड़बड़ी की आशंका जताई है। इस रिपोर्ट के बाद अडानी के शेयर धराशाही हो गए। इस रिपोर्ट के बाद भारत में सड़क से लेकरं संसद तक हंगामा जार है। तमाम रेटिंग एजेंसियों और बैंकों ने भी अडानी समूह के लोन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आज कैसा है अडानी के शेयर्स का हाल
गुरुवार, 9 फरवरी को बाजार खुलने के साथ ही अडानी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। दस में से 9 शेयर लाल निशान के साथ खुले। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 15 फीसदी तक गिर गए। अडानी पोर्ट के शेयर 3.54 फीसदी तक गिर गए। वहीं अडानी पावर के शेयर में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में भी 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा। अडानी टोटल गैस के शेयरों में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा है। अडानी ग्रीन 3.78 फीसदी फिसला। सिर्फ अडानी विल्मर में 3.65 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं एसीसी सीमेंट 2.91 फीसदी लुढ़क गया। अंबुजा सीमेंट के शेयर में 7.25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...