24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेलद्रविड़ पर शास्त्री ने साधा था निशाना, बचाव में अश्विन ने दिया...

द्रविड़ पर शास्त्री ने साधा था निशाना, बचाव में अश्विन ने दिया बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार को पीछे छोड़ टीम इंडिया इस वक्त न्यूजीलैंड के दौरे पर है. कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में यहां भारतीय टीम अभी टी-20 सीरीज़ खेल रही है, इस दौरे पर सीनियर प्लेयर्स के साथ-साथ हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी ब्रेक दिया गया है. लेकिन यह ब्रेक विवादों में आ गया है, क्योंकि पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इसपर सवाल खड़े किए थे.

रवि शास्त्री ने कहा था कि मुझे नहीं पता कि इस तरह के ब्रेक की क्या जरूरत है. अब इस विवाद के बीच टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर रविचंद्रन अश्विन का जवाब आया है और उन्होंने राहुल द्रविड़ के ब्रेक को बिल्कुल सही बताया है. रवि शास्त्री और रविचंद्रन अश्विन के बीच इस मसले पर क्या चल रहा है, जानिए…

रविचंद्रन अश्विन ने इस विवाद पर क्या कहा?
इस विवाद पर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मैं यहां समझाना चाहूंगा कि वीवीएस लक्ष्मण न्यूजीलैंड गए हैं, तो एक पूरी अलग टीम के साथ गए हैं. राहुल द्रविड़ और उनकी टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले और दौरान काफी मेहनत की है, मैंने करीब से सबकुछ देखा है. उनके पास हर टीम, हर वेन्यू के लिए प्लान थे. ऐसे में वह ना सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी थके हुए हैं, जिसके लिए ब्रेक जरूरी है. क्योंकि न्यूजीलैंड सीरीज के तुरंत बाद हमें बांग्लादेश दौरे पर निकल रहा है, ऐसे में वहां पर पूरी टीम तैनात होगी और इसलिए न्यूजीलैंड दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण की टीम पहुंची है.

क्या बोले थे रवि शास्त्री?
राहुल द्रविड़ के ब्रेक लेने के मसले पर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने अपनी राय रखी थी. उन्होंने कहा था कि मैं इस तरह के ब्रेक पर विश्वास नहीं रखता, क्योंकि मैं अपनी टीम को समझना चाहूंगा. मैं खिलाड़ियों को जानूंगा, वहां पर चीज़ें कंट्रोल में रखना चाहूंगा. रवि शास्त्री ने कहा था कि आपको ऐसे ब्रेक क्यों चाहिए, अभी आईपीएल आएगा तब आपको 2-3 महीने का पूरा ब्रेक मिलता है ऐसे में इन ब्रेक का कोई मतलब नहीं है. एक कोच के लिए 2-3 महीने का ब्रेक काफी होता है.

गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ ने पहली बार किसी दौरे पर ब्रेक नहीं लिया है. इससे पहले भी जब किसी छोटी टीम के खिलाफ कोई सीरीज़ होती है, तब देखा गया है कि नए कप्तान के साथ वीवीएस लक्ष्मण ही कमान संभालते हुए देखे गए हैं. इस दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ हुई सीरीज़ में भी ऐसा ही हुआ था.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...