11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराजनीति'शिव शक्ति', 'तिरंगा' नामकरण पर भड़के राशिद अल्वी, बोले- मोदी चांद के...

‘शिव शक्ति’, ‘तिरंगा’ नामकरण पर भड़के राशिद अल्वी, बोले- मोदी चांद के मालिक हैं, जो नाम रख दिया

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस दौरान ऐलान किया कि चांद पर जहां चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर उतरा है उस जगह का नाम ‘शिव शक्ति’ होगा। पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद कांग्रेस नेता राशिद अल्वी भड़क गए। उन्होंने कहा कि मोदी ने लैंडिंग प्वाइंट का नाम ‘शिवशक्ति’ कैसे रखा, वह चांद के मालिक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के इस नामकरण के बाद दुनिया हम पर हंसेगी। वहीं इस मामले में बीजेपी का बयान सामने आया। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अगर यूपीए सरकार होती तो उन्होंने चांद पर उन्होंने इंदिरा प्वॉइंट और राजीव प्वॉइंट के नाम का ऐलान किया होता।

‘पीएम मोदी ने कैसे रख दिया नाम?’
एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि ये हास्यास्पद है। प्रधानमंत्री मोदी को किसने ये हक दिया कि वो चांद पर जगह का नाम रखें। हमें गर्व है कि भारत ने चांद पर सफल लैंडिंग की। लेकिन पीएम मोदी ने लैंडिंग प्वाइंट का नाम ‘शिवशक्ति’ कैसे रखा, वह चांद के मालिक नहीं हैं। इस बीच जब अल्वी से पूछा गया कि 2008 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चंद्रयान-1 के प्रोब को चांद पर गिराया गया था, जब कांग्रेस सरकार ने उस जगह का नामकरण देश के पहले पीएम और जवाहर लाल नेहरू के नाम पर क्यों रखा?

इसके जवाब में अल्वी ने सफाई दी कि नेहरू जी ने विक्रम साराभाई के साथ मिलकर इसरो की स्थापना की थी। नेहरू की तुलना किसी और नाम से नहीं की जा सकती। अल्वी ने पीएम मोदी पर इस मामले में राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

‘भारत बनाम परिवारवाद का है मामला’
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अल्वी के बयान के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हिए लिखा कि ये भारत बनाम फैमिल फर्स्ट का मामला है। चंद्रयान-1 जवाहर पॉइंट, चंद्रयान-2 तिरंगा और चंद्रयान-3 शिव शक्ति पॉइंट। वहीं लैंडर का नाम भी विक्रम साराभाई के नाम रखा गया। अगर यूपीए सरकार होती तो चंद्रयान-2 और 3 को भेजती ही नहीं, अगर भेजती भी तो उनका नाम इंदिरा प्वॉइंट और राजीव प्वॉइंट होते।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के साथ वैश्विक विनिर्माण हब बनेगा भारत — एचडी कुमारस्वामी

संसद भवन में आयोजित भारी उद्योग मंत्रालय की सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक में...