9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलनसीम शाह ने फिर बरपाया कहर, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नसीम शाह ने फिर बरपाया कहर, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published on

कराची,

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह ने कमाल कर दिया. कराची के नेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में नसीम शाह ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 57 रन देकर पांच विकेट चटकाए. नसीम ने डेवोन कॉन्वे, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल के अलावा हेनरी शिप्ले और मिचेल सेंटनर को आउट किया. उनकी इस तूफानी गेंदबाजी के चलते कीवी टीम 50 ओवरों में नौ विकेट पर 255 रन ही बना पाई.

नसीम ने बना दिया विश्व रिकॉर्ड
नसीम शाह ने पांच विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. अपना चौथा वनडे मुकाबला खेलने वाले नसीम के नाम अब इस फॉर्मेट में कुल 15 विकेट हो चुके हैं. अब नसीम शुरुआती चार वनडे मैचों में 15 विकेट लेने वाले पहले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. नसीम शाह ने रेयान हैरिस और गैरी गिल्मर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अपने शुरुआती चार मैचों में 14 विकेट लिए थे. दिलचस्प बात यह है कि नसीम ने अपने पिछले वनडे मुकाबले में भी पांच विकेट (नीदरलैंड के खिलाफ 5/35) चटकाए थे.

19 साल के नसीम शाह ने चार वनडे के अलावा पाकिस्तान के लिए 15 टेस्ट और 16 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में नसीम ने 36.14 के एवरेज से 42 विकेट हासिल किए हैं. टेस्ट में नसीम ने एक बार पारी में पांच विकेट हासिल किए हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में नसीम शाह के नाम पर 14 विकेट दर्ज हैं. नसीम ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 93 और टी20 में 58 विकेट चटकाए हैं.

नसीम ने हैट्रिक लेकर बनाया था रिकॉर्ड
नसीम शाह के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र (16 साल 359 दिन) में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. नसीम शाह ने फरवरी 2020 में बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी के मैदान पर यह उपलब्धि हासिल की थी. उनसे पहले सबसे कम उम्र में टेस्ट हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के आलोक कपाली के नाम था. कपाली ने साल 2003 में 19 साल की उम्र में  हैट्रिक बनाई थी.

ऐसी रही न्यूजीलैंड की पारी
पहले वनडे की बात करें तो पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करने के बाद न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही. उन्होंने 14.2 ओवर में 69 रन पर तीन विकेट खो दिए थे. इसके बाद डेरिल मिचेल (36) और टॉम लैथम (42) ने मिलकर कीवी टीम को 120 के पार पहुंचाया. बाद में माइकल ब्रेसवेल (43) और मिचेल सेंटनर (23) की उपयोगी पारियों के चलते न्यूजीलैंड की टीम 255 रनों के स्कोर तक पहुंच गई. नसीम के पांच विकेट के अलावा वनडे डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर उस्मा मीर ने दो विकेट लिए. वहीं मोहम्मद वसीम जूनियर और नवाज को एक-एक विकेट मिला.Live TV

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...