26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedसलमान खान पर एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप! कहा- शारीरिक...

सलमान खान पर एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप! कहा- शारीरिक शोषण किया, सिगरेट से जलाया

Published on

एक समय पर बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वालीं एक्ट्रेस सोमी अली ने लेटेस्ट पोस्ट में सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमी अली ने पोस्ट में सलमान का नाम तो कहीं भी नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने जो आरोप वाला पोस्ट लिखा है, उसमें सलमान के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्टर उन्हें फूल दे रहे हैं। बाद में सोमी अली ने अपने इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। सोमी अली ने सलमान पर आरोप लगाए हैं कि एक्टर ने न सिर्फ इंडिया में उनका शो बंद करवा दिया, बल्कि उन्हें केस करने की धमकी भी दी है। सोमी ने सलमान का नाम लिए बिना उन पर सिगरेट से जलाने और अब्यूज करने का भी आरोप लगाया है।

Somy Ali के इस पोस्ट ने एक बार फिर सनसनी मचा दी है। सोमी अली पाकिस्तान में रह रही थीं, लेकिन Salman Khan के लिए अपने क्रश के कारण मुंबई आ गई थीं। यहां आने के बाद सोमी अली ने सलमान के साथ एक फिल्म भी की थी और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। सोमी अली और सलमान का अफेयर 1991 में शुरू हुआ जो 1998 तक चला और फिर 8 साल बाद ब्रेकअप हो गया।

सोमी अली ने सलमान पर लगाया था मारपीट का आरोप
सलमान से ब्रेकअप के बाद सोमी अली वापस फ्लोरिडा चली गईं और अपना एनजीओ चलाने लगीं। लेकिन ऐसा लगता है कि सोमी अली, सलमान से ब्रेकअप के बाद आगे नहीं बढ़ पाई हैं और वह अकसर ही एक्टर को निशाने पर लेती रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर सलमान पर मारपीट का आरोप लगाया था। उस पोस्ट में सोमी ने कहीं भी सलमान का नाम नहीं लिया था, लेकिन उनकी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की शेडो पिक्चर शेयर की थी।

‘कई साल तक शारीरिक शोषण किया, सिगरेट से जलाया’
अब सोमी ने एक बार फिर धावा बोला है। उन्होंने सलमान के साथ वाली एक पुरानी तस्वीर शेयर कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘अभी और भी काफी कुछ आएगा। इंडिया में मेरे शो पर बैन करवा दिया और फिर मुझे मुकदमे की धमकी दी। तुम एक कायर इंसान हो। अपने वकील को निकाल दो। मेरे पास यहां मुझे बचाने के लिए 50 वकील हैं, तुमने जो मेरा कई साल तक शारीरिक शोषण किया, सिगरेट से जलाया।’

सोमी अली ने अपने इस पोस्ट में कुछ गालियों का भी इस्तेमाल किया है। साथ ही उन एक्ट्रेसेस पर भी निशाना साधा है, जो सलमान का सपोर्ट करती आई हैं। उन एक्ट्रेसेस पर भी धिक्कार है जो उस आदमी का सपोर्ट करती हैं, जिसने महिलाओं को पीटा है। उन मेल एक्टर्स पर भी धिक्कार है जो उस आदमी का समर्थन करते हैं। अब लड़ने का समय आ गया है।’

सोमी अली ने डिलीट कर दिया पोस्ट
सोमी अली ने अपने इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया, लेकिन यह अब तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हैरानी की बात है कि सोमी अली कभी खुद को सलमान खान की बड़ी फैन बताती हैं और आज उन पर हमलावर हैं। एक अन्य इंटरव्यू में सोमी अली ने सलमान से ब्रेकअप की वजह भी बताई थी और कहा था कि एक्टर ने उन्हें चीट किया था। अब देखना यह होगा कि सोमी अली और सलमान का यह मुद्दा कहां तक जाता है।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...