13.9 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यसालों की पिटाई से आहत जीजा ने लगाई फांसी, मरने से पहले...

सालों की पिटाई से आहत जीजा ने लगाई फांसी, मरने से पहले बनाया वीडियो

Published on

बरेली ,

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की. मृतक ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतक का अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद चल रहा था. जिसके चलते उसने यह कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.

जानकारी के मुताबिक थाना मीरगंज क्षेत्र के नंदगावा निवासी 25 वर्षीय मुनीश कुमार के पिता सोहनलाल श्रीवास्तव ने बताया कि उनका बेटे की शादी छह साल पहले शीशगढ़ के जाफरपुर निवासी नत्थूलाल की बेटी भूरी से हुई थी. तीन दिन पहले वो अपनी ससुराल पत्नी भूरी से झगड़ा हुआ था. जहां पत्नी और सालों ने उसकी पिटाई कर दी और बाइक छीनकर उसे भगा दिया.

इससे परेशान होकर बार्बर ने घर आकर फांसी लगा ली. फांसी लगाने से पहले उसने एक वीडियो बनाया और कहा कि वो ससुराल वालों से परेशान होकर फांसी लगा रहा है. साथ ही उसने कहा कि पिता की इज्जत बचाने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है. मृतक के परिजनों ने थाने में उसकी पत्नी के साथ सालों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

इस मामले पर एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि मीरगंज के रहने वाले 22 साल के युवक का वीडियो मिला है. जो उसने सुसाइड से पहले बनाया था. जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी उसे बहुत परेशान करती है. बात-बात पर उसे अपमानित करती है. जिसके चलते वो फांसी लगाकर खुदकुशी कर रहा है. इसमें परिवार द्वारा तहरीर दी गई. जिसमें 306 आपीसी के तहत मुकदमा लिख लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this