10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यराजस्थान में राहुल का अलग अंदाज: कमलनाथ का हाथ पकड़कर डांस, गहलोत-पायलट...

राजस्थान में राहुल का अलग अंदाज: कमलनाथ का हाथ पकड़कर डांस, गहलोत-पायलट में भी दिखी बॉन्डिंग

Published on

भोपाल/जयपुर

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राजस्थान के झालावाड़ जिले से राजस्थान पहुंची। राजस्थान पहुंचते ही राहुल गांधी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। यहां उन्होंने मंच पर जमकर डांस किया। उनके साथ अशोक गहलोत, सचिन पायलट और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ भी डांस करते दिखाई दिए। राहुल गांधी के स्वागत के लिए राजस्थान कांग्रेस ने भव्य तैयारियां की थी। इसी बीच राहुल गांधी ने एकजुटता का संदेश देने के लिए कांग्रेस के सीनियर नेताओं का हाथ पकड़कर डांस किया।

दरअसल, राहुल गांधी के स्वागत के लिए मंच पर स्थानीय कलाकार नृत्य कर रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी, अशोक गहलोत, कमल नाथ और सचिन पायलट के साथ डांस करने लगे। हालांकि पहले डांस करते समय राहुल थोड़ी देर के लिए बैठ गए। इसके बाद वो फिर से उठकर डांस करने लगे।

गहलोत ने पायलट का हाथ पकड़कर किया डांस
बड़ी बात ये है कि राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा पहुंचते ही सीएम अशोक गहलोत अपने और सचिन पायलट के बीच कड़वाहट को मिटाने की कोशिश की। राहुल गांधी के डांस के दौरान अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक दूसरे का हाथ पकड़कर डांस करते दिखे। मंच पर डांस के दौरान कमलनाथ भी काफी एक्टिव दिखाई दिए।

सभा को भी किया संबोधित
डांस के बाद राहुल गांधी ने यहां एक सभा को भी संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- यह महात्मा गांधी की पार्टी है, सावरकर या गोडसे की नहीं। उन्होंने कहा कि हम कड़ी मेहनत करना जानते हैं। यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा के लिए राज्य, शहर और हरर गांव के लोगों ने मदद की है। उन्होंने कहा कि लोगों के दिल से बीजेपी और आरएसएस का डर निकालना चाहता हूं। मैं लोगों में नफरत नहीं करता हूं।

सचिन-गहलोत के बीच खींचतान
राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा से पहले राजस्थान कांग्रेस में जारी खींचतान को रोकने के लिए पार्टी के सीनियर नेताओं ने पहल की थी। वहीं, इंदौर में राहुल गांधी ने कहा था कि दोनों ही नेता कांग्रेस पार्टी की एसेट हैं। बता दें कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...