10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयएग्जिट पोल 2024 लोकसभा चुनाव: भाजपा एनडीए को स्पष्ट बहुमत

एग्जिट पोल 2024 लोकसभा चुनाव: भाजपा एनडीए को स्पष्ट बहुमत

Published on

नई दिल्ली,

चुनाव बाद सर्वे यानी एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए को लोकसभा चुनाव 2024 में स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।लोकसभा के अंतिम चरण सातवें चरण का आज देशभर की 57 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। अंतिम चरण में मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे में स्पष्ट तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनते दिखाई दे रहे हैं।लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए को 350 से ज्यादा सिम मिलती दिखाई दे रही हैं। कुछ सर्वे 400 400 के आंकड़े भी छू रहे हैं। वही विपक्षी इंडिया गठबंधन को 150 के आसपास सीटेंदे रहेहैं।

एग्जिट पोल के नतीजे के मुताबिक कुछ राज्यों हरियाणा, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार में भारतीय जनता पार्टी को 2019 के मुकाबले कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है। वही तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में भारतीय जनता पार्टी को और एनडीए गठबंधन को लाभ मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर और कर्नाटक राज्य में भाजपा को 2019 की तुलना में लगभग बराबर सीट मिलेगी।

जन की बात : 362-392 141-161 10-20। रिपब्लिक भारत- मैट्रिज : 353-368 118-133 43-48। रिपब्लिक टीवी – P MARQ : 359 154 30। इंडिया न्यूज- डी डायनामिक्स : 371 125 47 । न्यूज नेशन : 342-378 153-169 21-23 । इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया : 361-401 131-166 8-20। न्यूज 24- टुडेज-चाणक्य : 400 107 36 । एबीपी – सी वोटर्स : 244-292 123-169 4-12 ।

इन सभी एग्जिट पोल की संख्या को जोड़ा जाए तो भारतीय जनता पार्टी लीड एनडीए को स्पष्ट तौर पर 350 सिम मिलती दिखाई दे रही।इसके अलावा देश के चार राज्यों की विधानसभा में भी मतदान हुआ है। इसमें ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। एग्जिट पोल के लोकसभा के नतीजे अगर विधानसभा में भी दिखाई देते हैं तो ओडिशा और आंध्र प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो सकता है।

भारतीय जनता पार्टी एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु और केरल में खाता खोलने जा रही है। तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी को ज्यादातर सर्वे 2 से 3 सिम दे रहे हैं खास तौर पर टुडे चाणक्य न्यूज़ 24 चाणक्य भाजपा को 10 सीटों तक आंकड़ा पहुंचा रहा है। केरल में तिरुवनंतपुरम और आसपास की सीटों में भारतीय जनता पार्टी को भारत है। इस बार शायद भारतीय जनता पार्टी पहली बार राज्य में अपना खाता खोलें।

कर्नाटक विधानसभा में बड़ी जीत हासिल करने के बावजूद कांग्रेस को राज्य में ज्यादा लाभ होता नहीं दिखाई दे रहा है। यहां 2019 की स्थिति बनी रह सकती है और एनडीए को यहां 25 से 28 सीट मिलेंगी। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी अपने पिछली बार के चार के आंकड़े से आगे बढ़कर 10 तक पहुंच सकती है। आंध्र प्रदेश में उसे दो से तीन सिम मिल सकती हैं और यहां टीडीपी के नेतृत्व में बने गठबंधन को वाईएसआर कांग्रेस से अधिक सिम मिलने का अनुमान है।

भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सबसे ज्यादा लाभ होता दिखाई दे रहा है। यहां यहां पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजू जनता दल से पार्टी आगे निकलती दिखाई दे रही है।भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान में कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है और हरियाणा में कांग्रेस को चार से पांच सिम मिलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (एन) 65 से 70 सीट जीत सकती है।

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात में पिछली बार की तरह लगभग क्लीन स्वीप कर रही है और इन राज्यों की ज्यादातर सभी सीटों पर सर्वो के मुताबिक जीत हासिल करेगी।पूर्वोत्तर में असम की 14 सीटों में से एनडीए को 9 से 10 सीट मिलेगी। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को इस बार कुछ सीटों का नुकसान होगा और बिहार में भी नुकसान होता दिख रहा है। इन दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन साथी इस नुकसान का कारण बनते दिख रहे हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...