17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा में टारगेट किलिंग, ओंटारियो में सिख महिला की गोली मारकर हत्या

कनाडा में टारगेट किलिंग, ओंटारियो में सिख महिला की गोली मारकर हत्या

Published on

नई दिल्ली

कनाडा में सिख महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक ये वारदात कनाडा के ओंटारियो प्रांत में हुई है. यहां 21 साल की कनाडाई-सिख महिला की टारगेट किलिंग की गई है. स्थानीय पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान ब्रैम्पटन की पवनप्रीत कौर के रूप में हुई है, जिसे ओंटारियो प्रांत के मिसिसॉगा शहर में शनिवार रात एक अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी थी.एजेंसी के मुताबिक पवनप्रीत कौर को एक गैस स्टेशन के बाहर गोली मारी गई थी. पुलिस को रात करीब 10:39 बजे एक महिला को गोली मारने की सूचना मिली थी.

एजेंसी के मुताबिक घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि पीड़िता को गोली लगी थी. इतना ही नहीं, महिला को बचाने के लिए तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन पीड़िता ने दम तोड़ दिया. पुलिस इसे टारगेट किलिंग बता रही है. वहीं ड्यूटी-इंस्पेक्टर टिम नागतेगल के अनुसार पवनप्रीतकौर को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था.

एजेंसी के मुताबिक रिपोर्ट में नागतेगल के हवाले से कहा गया है कि हम इस समय संदिग्ध के बारे में बताने में सक्षम नहीं हैं, उन्होंने कहा कि अपराधी काले कपड़े पहने हुए घटनास्थल से भागते देखा गया था.वहीं टोरंटो सन अखबार ने एक चश्मदीद कार्मेला संडोवाल के हवाले से कहा कि हमने देखा कि एक महिला अचानक से गिर गई, जबकि एक व्यक्ति ने उसके सिर पर बंदूक तान रखी थी.

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...