8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यडिंपल यादव को थाली में सजाकर नहीं मिलेगी जीत, मैनपुरी के नतीजों...

डिंपल यादव को थाली में सजाकर नहीं मिलेगी जीत, मैनपुरी के नतीजों में उलटफेर की प्रबल आशंका!

Published on

मैनपुरी

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण मैनपुरी लोकसभा में हुए उपचुनाव का परिणाम उलटफेर के भंवरजाल में फंसा नजर आ रहा है। हालांकि दोनों दलों के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा काफी मजबूती से कर रहे हैं। इनमें सपा नेता तो लाखों वोटों से विजयी होने का दावा ठोक रहे हैं लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट नतीजों में काफी कश्मकश होने की आशंका जता रहे हैं।

साल 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में करीब तीन फीसद मतदान कम होने से जीत का पलड़ा किस ओर झुकेगा यह कहना मुश्किल है। नेताजी मुलायम सिंह यादव साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन होने के बावजूद करीब 94 हजार मतों से जीत हासिल कर पाए थे। यह तब हुआ था, जब उन्होंने इसे लेकर अपना आखिरी चुनाव होने की मंच से मार्मिक अपील की थी। नेताजी के निधन के बाद होने वाले उपचुनाव में सहानुभूति के चलते सपा की जीत का अनुमान लगाया जा रहा था। इसी कारण सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार घोषित किया लेकिन भाजपा ने चाचा शिवपाल सिंह के नाराज होने फायदा उठाते हुए उनके करीबी रहे दो बार के सांसद रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार घोषित करके सपा के समीकरण को बिगाड़ दिया।

इसके चलते सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव से गिले-शिकवे दूर करके अपना पलड़ा भारी कर लिया। भाजपा के नेताओं ने भी इस उपचुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया। जातीय समीकरण भाजपा के पक्ष में थे तो नेताजी का इस क्षेत्र की जनता से भावनात्मक रिश्ता सपा के पक्ष में नजर आया। मतदान के दौरान अधिकांश मतदाताओं की चुप्पी काफी रहस्यमयी बनी रही। साल 2019 इस क्षेत्र में करीब 57 फीसद तो 2022 के उपचुनाव में करीब 54 फीसद मतदान हुआ जो तीन फीसद कम रहा।

जसवंत नगर तथा करहल सपा के लिए तो मैनपुरी और भोगांव भाजपा के लिए मजबूत नजर आ रहे हैं जबकि किशनी में दोनों दल अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इससे उपचुनाव का परिणाम उलट पलट के भंवरजाल में फंसा नजर आ रहा है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...