24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeभोपालMP से गुजरात हो रही थी चावल की तस्करी, ट्रक पर लिखा-...

MP से गुजरात हो रही थी चावल की तस्करी, ट्रक पर लिखा- इंडिया इज ग्रेट

Published on

गुना ,

मध्य प्रदेश के गुना में सरकारी राशन की तस्करी का खेल बड़े पैमाने पर जारी है. 400 क्विंटल सरकारी चावल से लदा हुआ ट्रक कलेक्टर ने बरामद किया है. राशन को तस्करी कर मध्यप्रदेश से गुजरात पहुंचाया जा रहा था. मतलब राशन माफिया सरकारी चावल की तस्करी गुजरात तक करता है.

मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र के उमरी इलाके से सरकारी चावल की चोरी की गई. जिसमें राशन माफिया के गोदाम से चावल का ट्रक भरकर गुजरात भेजा जा रहा था. इसी बीच ट्रक को पकड़ा लिया गया. चौंकाने वाली बात यह है कि इस तस्करी में पुलिस भी शामिल पाई गई.तहसीदार ने बताया कि ‘प्रधानमंत्री अन्न योजना’ के तहत बांटे जाने वाले अनाज की तस्करी की जा रही थी. वहीं, प्रशासन के जब्त किए गए ट्रक पर लिखा था- ‘India is Great’

CM ने मारा था राशन की दुकान पर छापा
बीते दिन ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के छीपानेर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने राशन दुकान के नियमित खुलने और स्टॉक रजिस्टर की जानकारी ली.

CM ने राशन दुकान में रखे राशन का वजन करवाकर निर्धारित मात्रा का आकलन कर राशन की गुणवत्ता देखी. मुख्यमंत्री ने राशन दुकान पर राशन लेने आए हितग्राहियों से जानकारी ली कि दुकान समय पर खुलती है या नहीं और सभी को राशन समय पर मिलता है या नहीं? हितग्राहियों ने समय पर राशन मिलने की बात कही और बताया कि राशन संबंधी उन्हें कोई शिकायत नहीं है.

सीएम शिवराज ने कहा था कि काम के लिए एक्शन मोड में आना पड़ता है, क्योंकि काम के लिए एक्शन में होना बहुत जरूरी है. मंच पर बदले अंदाज के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमानदारी से जो लोग काम करेंगे, उनको कंधे पर बैठाएंगे, पुरस्कृत करेंगे और गड़बड़ी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है. वह अपने घर बैठें. कई लोग बेरोजगार बैठे हैं, उनको काम देंगे.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...