20 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeUncategorized10 लाख करोड़ रुपये के फंसे कर्ज बट्टे खाते में डाले, वित्त...

10 लाख करोड़ रुपये के फंसे कर्ज बट्टे खाते में डाले, वित्त मंत्री ने पेश किया आंकड़ा

Published on

ई दिल्ली,

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में एक सवाल के जबाव में देश के बैंकों द्वारा बट्टे खाते में डाले गए कर्ज का आंकड़ा पेश किया. उन्होंने बताया कि बीते पांच वित्त वर्षों में कुल 10,09,511 करोड़ रुपये के फंसे कर्ज (NPA) बट्टे खाते में डाले गए हैं और बैंक के बही खाते से हटा दिए गए हैं.

वित्त मंत्री ने पेश किया आंकड़ा
बीते पांच वित्तीय वर्षों में बट्टे खाते में डाले गए फंसे हुए लोन (NPA) का आंकड़ा पेश करते हुए Nirmala Sitharaman ने बताया कि RBI के दिशा-निर्देशों और अपने निदेशक मंडल की मंजूरी के तहत बैंक अपने बही-खाते को दुरुस्त करते हैं. इसी क्रम में फंसे हुए कर्ज को भी बट्टे खाते में डाला जाता है. उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के हवाले से कहा कि अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (SCB) ने पिछले पांच वित्त वर्षों के दौरान 10,09,511 करोड़ रुपये की राशि को बट्टे खाते में डाला है.

बैंक जारी रखते हैं लोन की वसूली
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि Written Off किए गए लोन से कर्जदार को कोई लाभ नहीं होता है, वे पुनर्भुगतान के लिए उत्तरदायी बने रहेंगे और बकाये की वसूली की प्रक्रिया जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि बैंक मौजूदा उपायों के जरिए बट्टे खाते में डाली राशि की वसूली का काम जारी रखते हैं. इन उपायों में कोर्ट या कर्ज वसूली न्यायाधिकरणों में मुकदमा दायर करना, दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता संहिता, 2016 के तहत मामले दर्ज करना शामिल हैं.

2021-22 में इतना कर्ज बट्टे खाते में
सवाल के लिखित उत्तर में वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों ने पिछले पांच वित्त वर्षों के दौरान कुल 6,59,596 करोड़ रुपये की वसूली की है. इसमें बट्टे खाते में डाले गए लोन में से 1,32,036 करोड़ रुपये की वसूली भी शामिल है. इस संबंध में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड  ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 SCB द्वारा 1,74,966 करोड़ रुपये के कर्ज बट्टे खाते में डाले. उन्होंने कहा कि RBI के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष में बट्टे खाते में डाले गए लोन में से 33,534 करोड़ रुपये की वसूली की गई है.

‘बट्टे खाते में कर्ज डालना, माफ करना नहीं’
पीटीआई के मुताबिक, कंपनियों द्वारा लिए गए बड़े कर्ज को लेकर पूछे गए सवाल के उत्तर में निर्मला सीतारमण ने कहा कि उन्होंने कहा, यह कहना गलत है कि बट्टे खाते में डालकर हम उस राशि को अपना नुकसान मान रहे हैं. सरकार ने बड़ी कंपनियों द्वारा लिए गए कर्ज को माफ नहीं किया है. सीतारमण ने कहा कि बट्टे खाते में डालना माफ करने से अलग है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...