11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीतिराजीव गांधी फाउंडेशन को फंड कहां से मिला, कांग्रेस पर भड़के शाह...

राजीव गांधी फाउंडेशन को फंड कहां से मिला, कांग्रेस पर भड़के शाह ने बोला कांग्रेस चीन-भारत मसले पर राजनीति बंद करे

Published on

नई दिल्ली

अरुणाचल के तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प पर लेकर अब सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान चीन ने भारत की हजारों हेक्टेयर भूमि हड़प ली थी। उन्होंने कहा कि तवांग में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों ने अदम्य वीरता का प्रदर्शन करते हुए उन्हें कुछ ही घंटों में बाहर खदेड़ दिया था।

शाह ने कहा, राजीव गांधी फाउंडेशन 2005- 2006-07 के वित्त वर्ष में 1 करोड़ 20 लाख का अनुदान हासिल किया। पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए गृह मंत्रालय ने इसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। यह राशि चीनी दूतावास से मिली थी। इस राशि का इस्तेमाल भारत चीनी संबंधों के विकास के शोध करने के लिए दिया गया है। शाह ने नेहरू काल पर सवालियां निशान लगाते हुए कहा कि 1962 में जो हजारों हेक्टेयर भूमि चीन ने हड़प ली थी क्या वह भारत के क्षेत्रफल में शामिल थी। नेहरू जी के कारण सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता बली चढ़ गई, क्या ये शोध का विषय बनाया था।

जिस वक्त गलवान के अंदर हमारे सेना के वीर जवान चीनियों से भिड़ रहे है थे, उस वक्त चीनी दूतावास के एक अधिकारी को कौन भेज दे रहा था। ये उनके शोध का विषय था। 2006 में चीन के दूतावास पूरे अरुणाचल पर दावा कर दिया था। 25 मई 2007 को चीन ने कांग्रेस के सीएम दोरजी खांडू को वीजा देने इनकार कर दिया था, कहा था कि अरुणाच 13 2009 में मनमोहन सिंह की अरुणाचल यात्रा पर चीन ने आपत्ति जताई। 2010 में कश्मीर के लोगों को स्टेपल वीजा जारी करनना शुरू की। 2011 में कांग्रेस सरकार ने चीन की धमकी के बाद रोड और आधारभूत निर्माण डेंगचोक में रोक दिया।

कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि दोहरा, दोगला रवैया जनता के सामने नहीं चलता है। जनता देख रही है, उसका एफसीआरए रजिस्ट्रेशन समाप्त किया गया है। कांग्रेस के समय में ही हजारों किलोमीटर भूमि हड़प ली गई है। जनता इन सभी विषयों को जानती है। ये बीजेपी की सरकार है मोदी इसके पीएम है जबतक बीजेपी की मोदी सरकार चल रही है एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता है। 8-9 की दरम्यानी रात को सेना के जवानों ने वीरता दिखाई है कि उसकी प्रशंसा करता हूं। घुसे सैनिकों को कुछ ही घंटे में भगा दिया।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...