17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेलकौन है मोरक्को के स्टार प्लेयर की वाइफ? जिसकी खूबसूरती पर फिदा...

कौन है मोरक्को के स्टार प्लेयर की वाइफ? जिसकी खूबसूरती पर फिदा है दुनिया

Published on

नई दिल्ली,

कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मोरक्को का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. दुनिया की 22वें नंबर की टीम मोरक्को पुर्तगाल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. मोरक्को फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली अफ्रीकी टीम है. इससे पहले कोई भी अफ्रीकी देश क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया था. अब सेमीफाइनल में मोरक्को का सामना मौजूदा चैम्पियन फ्रांस से होना है.

मोरक्को के शानदार प्रदर्शन में डिफेंडर अशरफ हकीमी की भी अहम भूमिका रही है. हकीमी ने स्पेन के खिलाफ प्री-क्वार्टर मुकाबले में अपनी टीम के लिए पेनल्टी शूटआउट में विजयी गोल दागा था. खास बात यह है कि हकीमी ने उस देश के खिलाफ गोल दागा था जहां उनका जन्म हुआ था. अशरफ हकीमी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं.

काफी ग्लैमरस हैं हकीमी की वाइफ हिबा
24 साल के अशरफ हकीमी ने हिबा अबूक से शादी की है जिन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिना जाता है. हकीमी और हिबा अबूक की पहली मुलाकात साल 2018 में हुई थी और फिर दोनों ने दो साल बाद शादी कर ली. हीबा ट्यूनीशिया मूल की स्पेनिश मॉडल और वह अशरफ हकीमी से उम्र में लगभग 12 साल बड़ी हैं. जब साल 2018 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी तो उस समय अशरफ महज 20 साल के थे और हीबा लगभग 32 साल की थीं.

इस साल अक्टूबर में वोग अरेबिया के फ्रंट पर इस कपल को जगह मिली थी. हीबा इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके 1.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. हिबा अबूक कई बार स्पेनिश टेलीविजन सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं.इंस्टाग्राम पर हिबा अबूक खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

इसी कड़ी में अशरफ हकीमी और हिबा अबूक की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.इन तस्वीरों को लेकर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भी ट्वीट किया था. तस्लीमा नसरीन ने लिखा था, ‘मोरक्को के स्टार फुटबॉलर अशरफ हकीमी और उनकी वाइफ. वे मुस्लिम हैं और उन्होंने कोई हिजाब या बुर्का नहीं पहना है.’

मेसी-नेमार जैसे प्लेयर्स के साथ खेलते हैं हकीमी
जुलाई 2021 अशरफ हकीमी के लिए काफी यादगार साबित हुआ था क्योंकि फ्रांस के शीर्ष फुटबॉल क्लब पीएसजी ने इस फुटबॉलर के साथ करार किया था. इस कदम ने उनके करियर को नई दिशा दी और वह किलियन एम्बाप्पे, लियोनेल मेसी और नेमार जूनियर जैसे प्लेयर्स के साथ खेलने लगे. जब ​​इसकी आधिकारिक घोषणा की गई तो अबूक ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की थी.

अबूक ने लिखा था, ‘जब हम अकेले सपने देखते हैं तो यह केवल एक सपना होता है. जब हम दूसरों के साथ सपने देखते हैं तो यह वास्तविकता की शुरुआत होती है.’ अशरफ हकीमी का यहां तक सफर आसान नहीं रहा है और वह काफी गरीब फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. हकीमी ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरी मां घर की साफ-सफाई करती थीं और मेरे पिता सड़क किनारे दुकान लगाते थे. मैं एक बेहद गरीब परिवार से निकला हूं.’

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...