19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यUP : भाजयुमो नेता के चचेरे भाई ने डॉक्टर को पीटकर किया...

UP : भाजयुमो नेता के चचेरे भाई ने डॉक्टर को पीटकर किया अधमरा, ई-रिक्शा पर लादकर घर भेजा, मौत

Published on

सुल्तानपुर

सत्ता पोषित भू-माफियाओं के लिए लॉ इन ऑर्डर माने नहीं रखता। योगी सरकार जिस तरह बुलडोजर चला रही है, उसका भी उनमें जरा खौफ नहीं रहा, तभी तो बीती रात सुल्तानपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई ने सीएचसी पर संविदा पर तैनात डॉक्टर को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार डाला। यही नहीं शातिर बदमाश किस्म के भू-माफिया की दिलेरी ऐसी कि अधमरे हो चुके डॉक्टर को ई-रिक्शा पर लादकर उसने घर भेजा। जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने दम तोड़ दिया। परिवार वाले डॉक्टर को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सोमेन बर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा और पूर्व भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया।

घटना कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की है
पूरा मामला कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर से जुड़ा है। यहां किराये के मकान पर रहने वाले डॉक्टर घनश्याम तिवारी जयसिंहपुर सीएचसी पर बतौर संविदा चिकित्सक तैनात थे। रोज की तरह वे शनिवार सुबह ड्यूटी पर गए थे। डॉक्टर की पत्नी निशा तिवारी के अनुसार शाम 4 बजे वे ड्यूटी से लौटे और उनसे 3 हजार रुपये मांगा। एक गिलास पानी पीकर वे पैसे लेकर घर से निकल गए। पत्नी निशा के अनुसार रात 8:30 बजे के आसपास जब वे गेट पर खड़ी हुई थी तो एक ई-रिक्शा आकर रुका और पति खून में लथपथ उस पर उतरे और घर में कदम रखते ही गिर पड़े।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरो ने किया मृत घोषित
पत्नी ने बताया कि कोतवाली नगर के नारायणपुर निवासी अजय नारायण सिंह पुत्र जगदीश नारायण सिंह ने मेरे पति को मार-मारकर हाथ तोड़ डाले थे। अधिक चोट आने के कारण वे गिरते ही बेहोश हो गए। हम लोग आनन-फानन में उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक डॉक्टर की पत्नी निशा ने बताया कि विद्या मंदिर स्कूल के पास एक जमीन पति ने खरीदी थी। उसका पैसा भी वे दे चुके थे। कुछ पैसा बचा था। अब तो पैसा भी गया और पति भी गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक पहुंचे अस्पताल
उधर, घटना की सूचना लगते ही भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, एसपी सोमेन बर्मा समेत पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिवार वालों को ढांढ़स बंधाया। हत्यारोपी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुके गिरीश नारायण सिंह उर्फ बब्बन सिंह का भतीजा बताया जा रहा है। इसी परिवार के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह भी हैं। हत्यारोपी चंदन नारायण सिंह का चचेरा भाई है।

इंफॉर्मेशन के आधार पर की जा रही है कार्रवाई: एसपी
इस पूरी घटना पर एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि हम परिवार वालों से संपर्क में हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आवाश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि कुछ इंफॉर्मेशन मिली है, हम उस पर कार्रवाई कर रहे हैं। मृतक डॉक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम में भेजा गया है।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...