24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्य'चीन के प्यार में राहुल गांधी को सेना से इतनी नफरत कैसे?'...

‘चीन के प्यार में राहुल गांधी को सेना से इतनी नफरत कैसे?’ हिमंत बिस्वा का हमला

Published on

नई दिल्ली,

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर जबरदस्त हमला बोला है. हिमंत ने ट्वीट किया और कहा- ‘चीन के लिए अपने प्यार में राहुल गांधी ने सभी सीमाओं को पार कर दिया. इसके विपरीत वीडियो साक्ष्य हैं. बावजूद राहुल कहते हैं कि चीनियों द्वारा भारतीय सैनिकों को पीटा जाता है. कोई भारत और भारतीय सेना से इतनी नफरत कैसे कर सकता है?

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल ने कहा- मैं शर्त लगा सकता हूं कोई मुझसे चीन पर सवाल नहीं करेगा. सब लोग इधर-उधर, गहलोत-पायलट पर सवाल करेंगे. लेकिन उस चीन पर कोई कुछ नहीं पूछेगा. चीन ने हमारे 2 हजार किमी स्क्वायर जमीन को उठा लिया है. हमारे जवानों को शहीद किया है. वहां हमारे जवानों को पीट रहे हैं. लेकिन कोई चीन के बारे में कुछ नहीं पूछ रहा है. ये पूरा देश देख रहा है.

‘राहुल गांधी को राजस्थान के लोगों को मुंह दिखाने का हक नहीं’
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा है कि राहुल गांधी को तो राजस्थान के लोगों को मुंह दिखाने का भी हक नहीं है. वे भारत जोड़ने वाले नहीं, वादा तोड़ने वाले हैं. वे पहले किसानों का 10 दिन में संपूर्ण कर्जा माफ करने का वादा पूरा करते फिर यहां आते. ऐसे ही उन्होंने कहा था कि जो जनता की सुनवाई नहीं करेगा, चाहे कितना ही बड़ा नेता क्यों ना हो, उसे सरकार से बाहर कर दूंगा. यहां तो मंत्रियों और विधायकों की भी सुनवाई नहीं हो रही. जनता तो दूर की बात है, जो राजस्थान में अपनी पार्टी को नहीं जोड़ सकते वो भारत जोड़ने चले हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि राजस्थान कांग्रेस में कोई क्लेश नहीं है. क्लेश नहीं होता तो वे होटलों में क्यों बंद रहते.

‘राहुल के परिवार ने चीन आतिथ्य का आनंद लिया’
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा- हर गौरवान्वित भारतीय ने वर्दी में हमारे सैनिकों को चीनी सैनिकों की पिटाई करते हुए वीडियो देखा है. बेशक राहुल गांधी को छोड़कर, जो उनकी वीरता पर सिर्फ इसलिए संदेह करते हैं क्योंकि उन्होंने चीनियों के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. उनके परिवार ने चीनी आतिथ्य का आनंद लिया और RG फाउंडेशन में धन प्राप्त किया.

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...