14.6 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यसाहब पति करता है अप्राकृतिक सेक्स और ससुर... शिकायत लेकर गोखपुर में...

साहब पति करता है अप्राकृतिक सेक्स और ससुर… शिकायत लेकर गोखपुर में थाने पहुंची महिला

Published on

गोरखपुर

यूपी के गोरखपुर में विवाहिता ने पति पर अप्राकृतिक सेक्स करने का आरोप लगया है। साथ ही बताया कि ससुर भी दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी दी। विवाहिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी अपने घर से फरार हैं। मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि शादी साल 2020 में चिलुआताल थाना क्षेत्र निवासी अनिल चौधरी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और उसके परिवार वालों का व्यवहार बदल गया। पति दुर्व्यवहार के साथ ही उससे अप्राकृतिक सेक्स का दबाव बनाने लगा।

पीड़िता का कहना है कि हालात से समझौता कर पति की सारी बात मानती रही। एक दिन ससुर ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुर ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर चुप करा दिया। धीरे-धीरे ससुर की हरकतें बढ़ती गईं। थक हार कर इसकी शिकायत उसने पति और घर के अन्य सदस्यों से की। इस पर परिवार के लोगों ने उल्टा उसे ही दोषी ठहराते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया।

ससुराल में मेरा साथ देने वाला कोई नहीं था
महिला का कहना कि ससुराल में मेरा साथ देने वाला कोई नहीं था। सास, देवर, ननद सभी की प्रताड़ना से तंग आकर ससुराल छोड़ दिया और मायके चली आई। यहां आकर घरवालों को पूरी बात बताई। मायके वालों के कहने पर पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया। थाना प्रभारी विनय कुमार सरोज ने बताया कि महिला की तरफ से तहरीर मिलने के बाद पति, ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपितों के घर दबिश दी गई थी, लेकिन सभी घर छोड़कर फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...