21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में बंद होने वाले हैं स्कूल, सरकार की ओर से बताई...

दिल्ली में बंद होने वाले हैं स्कूल, सरकार की ओर से बताई गई तारीख

Published on

नई दिल्ली

बढ़ती ठंड के बीच गुरुवार दिल्ली सरकार ने स्कूलों को लेकर एक बड़ा फैसला किया। दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच बंद रहेंगे।इस बारे में शिक्षा निदेशालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। हालांकि 2 जनवरी से 14 जनवरी 2023 के बीच 9 वीं से 12 वीं तक की रेमेडियल क्लास आयोजित की जाएगी।

शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर में बताया गया है कि दो शिफ्ट में स्कूल खोले जाएं। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 से 12.50 तक और दूसरी 1.30 से 5.50 तक है। हालांकि यह सिर्फ रेमेडियल यानी एक्स्ट्रा क्लास के लिए है जो 9 वीं से 12 वीं तक के बच्चों के लिए है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...