22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : स्टेज पर BJP की दो महिला नेताओं की फाइट,...

मध्य प्रदेश : स्टेज पर BJP की दो महिला नेताओं की फाइट, एक ने मारा दूसरी को थप्पड़

Published on

पन्ना ,

मध्य प्रदेश के पन्ना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. अनुशासन और शुचिता की दुहाई देने वाली भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में मंच पर मौजूद दो महिला नेता आपस में भिड़ गईं. झड़प के बीच एक ने दूसरी को जोरदार थप्पड़ भी मार दिया. इस घटना से मौके पर मौजूद तमाम नेता और कार्यकर्ता हक्के-बक्के रह गए.

दरअसल, पन्ना में 25वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जहां खिलाड़ियों को पुरस्कार देने के लिए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था. इस कार्यक्रम में शिवराज सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल, श्रम मंत्री बृजेंद्र सिंह समेत स्थानीय विधायक संजय पाठक भी मौजूद थे.

इसी बीच, मंच पर बैठी बीजेपी की एक महिला नेता अपनी कुर्सी से उठीं और नजदीक बैठी दूसरी महिला नेता से बहस करने लगीं. दोनों के बीच की बहस फिर झड़प में तब्दील हो गई और देखते ही देखते एक ने दूसरी के गाल पर जोरदार तमाचा मार दिया. यह वाकया देखते ही कार्यक्रम में कुछ पल के लिए सन्नाटा खिंच गया. वहीं, लड़ाई बढ़ती देख मंचासीन दूसरे नेताओं ने दोनों महिलाओं के विवाद में हस्तक्षेप किया.

हालांकि, जिस वक्त दोनों महिला नेत्रियों के बीच यह धक्का-मुक्की और झड़प हुई, उससे कुछ देर पहले ही बीजेपी के सभी आला नेता मंच से उतरकर चले गए थे. फिलहाल इस मामले में बीजेपी के कोई भी नेता कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं.बताया जा रहा है कि यह लड़ाई मंच पर कुर्सी को लेकर हुई. बता दें कि राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में गुजरात ने हरियाणा को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया जबकि पश्चिम बंगाल ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए राजस्थान की टीम को 3-0 से पराजित कर दिया.

BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने विजेता टीम को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, पन्ना में मध्यप्रदेश (ए) वॉलीवॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबाल (पुरुष/महिला) चैंपियनशिप में विजेता पुरुष टीम गुजरात और विजेता महिला टीम प. बंगाल को पुरस्कृत किया. दोनों विजेता टीम के खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...