17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यDIG के सामने फायर नहीं कर पाए यूपी पुलिस के जवान, SI...

DIG के सामने फायर नहीं कर पाए यूपी पुलिस के जवान, SI ने नली में डाली गोली

Published on

संत कबीर नगर,

पुलिस विभाग में जब किसी सिपाही की भर्ती होती है, तो उसे बंदूक चलाना सिखाया ही जाता है. हर पुलिसकर्मी को बंदूक चलाना आता ही आता है. मगर, तब क्या हो जब एसआई स्तर के पुलिसकर्मी को यह भी पता नहीं हो कि बंदूक में गोली कहां से डाली जाती है. ऐसा ही वाक्या यूपी के संत कबीर नगर में सामने आया है. दरअसल, मंगलवार को बस्ती मंडल के डीआईजी आरके भारद्वाज थानों का निरीक्षण करने निकले थे. इसी दौरान वह खलीलाबाद कोतवाली पहुंचे.

थाने में निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों का कौशल देखने के लिए सभी हथियार (सर्विस हथियार) ऑपरेट करके दिखाने को कहा. इस दौरान पिस्टल, टीयर गन आदि ऐसे हथियारों को ऑपरेट कराया गया, जो कभी भी पुलिसकर्मियों को उपयोग करना पड़ा सकता था.

सिपाही ने बंदूक की नली में डाल दी गोली
डीआईजी के सामने खड़े पुलिसकर्मी हथियारों को ऑपरेट करके दिखा रहे थे. बंदूक चलाने के दौरान एक एसआई को यह भी पता नहीं था कि गोली कहां से डाली जाती है. उसने डीआईजी के सामने बंदूक की नदी में गोली डाली और फायर करने की कोशिश की. इसे देख डीआईजी खुद हैरान रह गए. वहीं, जवान के पास खड़े दूसरे पुलिसकर्मी भौंचक्के रह गए.

चौकी इंचार्ज नहीं चला पाए टीयर गन
इस दौरान खलीलाबाद कोतवाली के अंतर्गत आने वाली चौकी के इंचार्ज को टीयर गन ऑपरेट कर दिखाने को कहा गया. मगर, काफी देर मशक्कत करने के बाद भी चौकी इंचार्ज टीयर गन ऑपरेट नहीं कर पाए.

डीआईजी ने कहा- प्रशिक्षण लें, नहीं तो जान गंवा बैठेंगे
पुलिस विभाग के जूनियर और सीनियर दोनों स्तर के पुलिसकर्मियों की इस हालत को देखकर डीआईजी भारद्वाज ने कहा, ”जवान पिस्टल ओपन नहीं कर पा रहे हैं. जाहिर है कि आपात स्थिति में इनकी जान भी जा सकती है.”डीआईजी भारद्वाज ने पुलिसकर्मियों को कड़ा प्रशिक्षण दिए जाने के आदेश जारी किए हैं. साथ ही कहा है कि सभी को आपात स्थिति के लिए हमेशा तैयार रहा चाहिए. सभी जवान लगातार प्रैक्टिस करते रहें.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...