14.6 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeखेलविराट ने मांगा ब्रेक, टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे रोहित! 20 साल के...

विराट ने मांगा ब्रेक, टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे रोहित! 20 साल के बल्लेबाज की हो सकती है टीम में एंट्री

Published on

मुंबई

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी से टी20 सीरीज खेलेगी। तीन मैच की इस सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए चयनकर्ता जल्द ही टीम इंडिया की घोषणा कर सकते हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल हुए थे। उनके अंगुठे में चोट हैं। रोहित श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रह सकते हैं।

विराट ने मांगा ब्रेक
भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से ब्रेक मांगा है। क्रिकबज की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसपर अंतिम फैसला चयनकर्ताओं का होगा। विराट ने आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए इस फॉर्मेट में मैदान पर उतरे थे। उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे पर भी आराम लिया था। वहीं रोहित शर्मा की जगह टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर सकते हैं। रोहित की चोट अभी तक पूरी तरह नहीं ठीक नहीं हुई है। हालांकि वह मुंबई में लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं।

यश ढुल को मिल सकती है जगह
क्रिकबज की रिपोर्ट को मानें तो युवा बल्लेबाज यह ढुल की टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है। उनकी कप्तानी में ही भारत ने साल की शुरुआत में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। वह हाल ही में समाप्त हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 8 पारियों में दिल्ली के लिए ढुल ने 72 की औसत और 131 की स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए थे। वहीं ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की भी चोट से वापसी हो सकती है। उन्होंने एशिया कप में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था।

कप्तानी बदलने का प्लान नहीं
रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को टी20 और वनडे का नियमित कप्तान बनाए जाने की बात हो रही है। लेकिन बीसीसीआई की अभी कोई ऐसी प्लानिंग नहीं है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल नहीं हुआ था। गुजरात को आईपीएल जीताने वाले हार्दिक पंड्या बड़े दावेदार के रूप में उभरे हैं। लेकिन अभी उनका परमानेंट कप्तान बनना मुश्किल दिख रहा है।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...