7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedराधिका आप्टे ने अब शेयर किया बेबी बम्प वाला फोटोशूट, कहा- मैंने...

राधिका आप्टे ने अब शेयर किया बेबी बम्प वाला फोटोशूट, कहा- मैंने कभी खुद का इतना ज्यादा वजन बढ़ते नहीं देखा था

Published on

राधिका आप्टे हाल ही में मां बनी हैं। मां बनने के एक हफ्ता के बाद ही उन्होंने बेटी को फीड कराते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। अब उन्होंने अपने बेबी बम्प वाली कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने ये फोटोशूट ‘वोग मैगजीन’ के लिए कराया है, जिसकी तस्वीरें इस वक्त चर्चा में हैं। राधिका आप्टे प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ ज्यादा पोस्ट करने से बचती दिखीं। अब उन्होंने अपने शानदार फोटोशूट की झलकियां दिखाई हैं जो डिलिवरी से ठीक पहले की है।

प्रेगनेंसी के दौरान अपने बदलते लुक को स्वीकार करने में वक्त लगा
उन्होंने बताया है कि प्रेगनेंसी के दौरान अपने बदलते लुक को स्वीकार करने में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। ‘कुछ साल पहले तक कम ही लोग जानते थे कि राधिका आप्टे शादीशुदा हैं’ ‘वोग इंडिया’ के हैंडल से जारी इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, ‘कुछ साल पहले तक कम ही लोग जानते थे कि राधिका आप्टे शादीशुदा हैं लेकिन पिछले कुछ समय से इन्होंने कम रिजर्व रहना सीख लिया। बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2024 के दौरान अक्टूबर में उन्होंने अपनी फिल्म सिस्टर मिडनाइट के रेड कार्पेट प्रीमियर पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वह कहती हैं- मैंने अगले ही दिन से लोगों को बताना शुरू कर दिया।’

राधिका ने बेबी को फीड कराते हुए शेयर की थी तस्वीर
राधिका आप्टे ने इस फोटोशूट की कुल 8 तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो कैमरे के सामने बिंदास खड़ी होकर पोज देती दिख रही हैं। वहीं कुछ दिनों पहले राधिका ने बेबी को फीड कराते हुए और प्रेग्नेंसी के एक वीक बाद ही बेड पर बैठकर मीटिंग अटेंड करती दिखी थीं।

हमारे नन्हें मेहमान के साथ पहली वर्क मीटिंग
बेबी के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर कैप्शन में राधिका ने लिखा था, ‘जन्म देने के बाद हमारे नन्हें मेहमान के साथ पहली वर्क मीटिंग। सोशल मीडिया पर फैन्स ने राधिका की इन तस्वीरों की जमकर तारीफ की है और उनकी हिम्मत बढ़ाई है।

‘मैंने यह फोटोशूट बच्चे के जन्म के एक हफ़्ते पहले करवाया था’
‘मैग्जीन’ के लिए शूट को लेकर बातें करते हुए राधिका ने कहा है, ‘मैंने यह फोटोशूट बच्चे के जन्म के एक हफ़्ते पहले करवाया था। सच तो यह है कि उस समय मैं जिस तरह दिख रही थी, उसे स्वीकार करने में मुझे काफी स्ट्रगल करना पड़ा।’

‘मेरा शरीर फिर से अलग दिखने लगा है’
उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी खुद का इतना ज्यादा वजन बढ़ते नहीं देखा था। मेरा शरीर सूजा हुआ था, मेरे पेल्विस में तेज़ दर्द हो रहा था और नींद की कमी ने हर चीज़ को लेकर मेरा नज़रिया बिगाड़ दिया था। अब, मां बनने के दो हफ्ते भी नहीं हुए हैं, मेरा शरीर फिर से अलग दिखने लगा है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...